फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation : Sharad Yadav and Arun Jaitley rush in the Rajya Sabha on demonetisation

शरद यादव ने जेटली से पूछा कि क्या प्रधानमंत्री आपके साथ हैं?

Wed, 30 Nov 2016 05:16 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
Demonetisation : Sharad Yadav and Arun Jaitley rush in the Rajya Sabha on demonetisation
नोटबंदी को लेकर बुधवार को राज्यसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली और शरद यादव के बीच तीखी छड़प देखने को मिली। दोनों ने ही एक-दूसरे पर व्यंग्य भरे कटाक्ष भी किए। ,नोटबंदी के फैसले का विरोध कर रहे शरद यादव पर व्यंग्य करते हुए जेटली ने कहा कि इस मसले पर उनकी पार्टी में ही एक राय नहीं है। उनका इशारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की तरफ था। मालूम हो कि नितिश कुमार मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जेटली के इस व्यंग्य पर पटलवार करते हुए शरद यादव ने कहा कि क्या आपके प्रधानमंत्री आपके साथ हैं?

सदन की कार्रवाई शुरू होते ही सभी विपक्षी पार्टियों ने सीमा पर से हो रही गोलाबारी का मुद्दा उठाया। हर रोज पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलाबारी पर बात करते हुए विपक्ष ने सरकार से सीमा पर शहीद 25 जवानों को सदन में श्रद्धांजलि देने कि मांग की। साथ ही विपक्ष ने नोटबंदी से अब तक करीब 80 लोगों की मौत पर चिंता प्रकट करते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि देने को कहा।
विज्ञापन

 

Demonetisation : Sharad Yadav and Arun Jaitley rush in the Rajya Sabha on demonetisation
शरद यादव ने नगरोटा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दो अधिकारी सहित सात जवान शहीद हो गए है, उनको सदन में श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। उन्होनें ये भी कहा कि नोटबंदी से अब तक कई जाने जा चुकी हैं। इस पर अरूण जेटली ने यादव की बात का जवाब देते हुए कहा कि नोटबंदी की बात पहले अपनी पार्टी में कीजिए, साथ ही तय कीजिए कि क्या वह इस मुद्दे पर पक्ष में है या विपक्ष में।

जेटली ने ये बात ऐसे समय पर की है जब जदयू सुप्रीमों और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नें खुलकर नोटबंदी का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने हमेशा से नोटबंदी पर केंद्र सरकार और मोदी सरकार का समर्थन किया है। वहीं उनकी ही पार्टी के नेता शरद यादव का नोटबंदी को लेकर अलग रूख रहा है। शरद यादव ने राज्यसभा में खुलकर नोटबंदी का विरोध किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed