फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation: another chance may be given to deposit Rs 500, Rs 1000 notes

नोटबंदीः पुराने नोट जमा कराने का एक और मौका

Fri, 27 Jan 2017 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Jan 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation: another chance may be given to deposit Rs 500, Rs 1000 notes

भारतीय रिजर्व बैंक लोगों को 500 और 1000 के पुराने नोट बैंकों में जमा करने का एक और मौका दे सकता है। इसके लिए एक रकम की सीमा तय की जा सकती है। 30 दिसंबर की तारीख पुराने नोटों को बैंकों में जमा करने के लिए तय की गई थी। वहीं, 31 मार्च तक रिजर्व बैंक में पुराने नोट जमा कराने का प्रावधान रखा गया है। 

विज्ञापन


बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रिजर्व बैंक को लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ लोग ऐसे है जिनके पास बहुत कम मात्रा में जाने-अंजाने पुराने नोट बच गए हैं, और वे उन्हें बैंक में जमा कराना चाहते है। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक विचार कर रहा है कि जो लोग वास्तव में जरूरतमंद हैं, उन्हें एक निश्चित रकम जमा कराने के लिए एक मौका और दिया जाए।

कैश की किल्लत दूर करने को RBI ले सकता है अहम फैसला

Demonetisation: another chance may be given to deposit Rs 500, Rs 1000 notes

आरबीआई कैश की किल्लत भी दूर करने पर विचार कर रहा है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक अगले महीने के अंत तक बैंकों और एटीएम से साप्ताहिक नकदी की निकासी की सीमा को खत्म किया जा सकता है।

हाल ही में RBI ने एटीएम से नकदी की निकासी की एक बार की सीमा 10,000 रुपये कर दी थी, लेकिन साप्ताहिक निकासी की सीमा सेविंग अकाउंट की 24,000 रुपये और करेंट अकाउंट की 1 लाख रुपये ही बरकरार रहने दी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके गुप्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि फरवरी के अंत तक या मार्च की शुरुआत में  बैंकों और एटीएम से साप्ताहिक निकासी की सीमा को खत्म किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला आरबीआई हालातों की जांच पड़ताल कर के बाद लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed