फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demolition in Dr. BR ambedkar residence rajgruha one suspect arrested

आंबेडकर के ‘राजगृह’ में तोड़फोड़ करने वाला एक संदिग्ध गिरफ्तार, सीएम बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं होगी सख्त सजा

Thu, 09 Jul 2020 12:30 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demolition in Dr. BR ambedkar residence rajgruha one suspect arrested
बाबा साहेब आंबेडकर के ‘राजगृह’ में तोड़फोड़ - फोटो : Twitter
महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर के आवास ‘राजगृह’ में तोड़फोड़ करने के आरोप में बुधवार को एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध ने मंगलवार रात को आंबेडकर आवास में घुसकर खिड़कियों को शीशों पर पत्थर फेंके और बगीचे में रखे गमलों में तोड़फोड़ की थी। माटूंगा पुलिस ने बाबा साहब के पोते भीमराव आंबेडकर ने तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। सीएम उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा, इस तरह ही हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजगृह हमारे लिए सम्माननीय स्थल है इसका अपमान करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


भीमराव आंबेडकर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त प्रतीत होता है। उन्होंने उसे सोमवार को भी घर के आसपास देखा था। जब उससे वहां घूमने का कारण पूछा तो उसने उनको घूरा था। हालांकि हमले के बाद चर्चा थी कि दो लोग इसमें शामिल हैं लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि एक ही व्यक्ति इसमें शामिल था जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि आंबेडकर आवास सिर्फ एक समुदाय के लिए ही पवित्र स्थल नहीं है बल्कि पूरे समान के लिए सम्माननीय है। आंबेडकर ने अपनी सभी कृतियों को यहां पर सुरक्षित रखा था। यह हर मराठी के लिए एक तीर्थ जैसा है। सरकार इसका अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने इस हरकत की निंदा करते हुए कहा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साथ ही लोगों से इस घटना से रोष में न आने और शांति व एकता कायम रखने की अपील की। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

आंबेडकर आवास में अभी बाबा साहब की बहू, वंचित बहुजन अघाड़ी नेता और उनके पोते प्रकाश आंबेडकर, आनंद राव और भीमराव रहते हैं। जिस वक्त हमला हुआ प्रकाश आंबेडकर अकोला में थे। उन्होंने समर्थकों से धैर्य रखने और घर के बाहर जमा न होने की अपील की है। 

यह संविधान पर हमला: अमर साबले

‘आंबेडकर आवास पर हमला सिर्फ राजगृह पर नहीं बल्कि संविधान पर हमला है। यह दलितों की पहचान पर चोट पहुंचाने जैसा है। यह लोकतंत्र पर हमला है और हम इसकी निंदा करते हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह इस मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए। - अमर साबले, भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed