फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Democracy still exists in Bengal while there is no democracy at a few places says Mamata Banerjee

बंगाल में एनआरसी को लेकर भय पैदा करने वाली भाजपा पर धिक्कार है: ममता बनर्जी

Mon, 23 Sep 2019 02:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 23 Sep 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Democracy still exists in Bengal while there is no democracy at a few places says Mamata Banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि एनआरसी को लेकर उसने भय का माहौल बनाया है। सोमवार को बनर्जी ने दावा किया कि इस वजह से राज्य में छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्यापार संघों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने देंगी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘एनआरसी बंगाल या देश के किसी भी हिस्से में नहीं होगा। असम में यह असम समझौते की वजह से हुआ।’’

असम समझौता 1985 में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के बीच हुआ था।

बनर्जी ने कहा, ‘‘बंगाल में एनआरसी को लेकर भय पैदा करने वाली भाजपा पर धिक्कार है। इसके कारण पश्चिम बंगाल में छह लोगों की जान चली गई। मुझ पर भरोसा रखिए। पश्चिम बंगाल में एनआरसी को कभी मंजूरी नहीं मिलेगी ।’’
विज्ञापन


असम में हाल ही में प्रकाशित अंतिम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में 19 लाख से ज्यादा लोगों के नाम नहीं हैं।

भाजपा पर देश में ‘‘लोकतांत्रिक मूल्यों को कमतर’’ करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र है लेकिन देश के कई अन्य हिस्सों में यह खतरे में है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार कम होने या भारत की अर्थव्यवस्था के नीचे जाने की कोई बात नहीं कर रही, वह तो बस अपने राजनीतिक हितों को साधना चाहती है।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण या उन्हें बंद किये जाने के खिलाफ 18 अक्टूबर को रैली निकाली जाएगी। मैं इसमें भाग लूंगी।’’

यादवपुर विश्वविद्यालय में 19 सितंबर की घटना का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता ने देखा है कि उन्होंने (एबीवीपी, भाजपा ने) विश्वविद्यालय में क्या किया, वे हर जगह सत्ता हासिल करना चाहते हैं ।

मुख्यमंत्री ने मीडिया को आड़े हाथ लेते हुए उस पर केंद्र की भाजपा नीत सरकार के आगे झुकने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया अपनी भूमिका नहीं निभा रहा। कुछ मीडिया संस्थानों को छोड़कर अधिकतर तो भाजपा नीत सरकार के आगे झुक गये हैं।’’

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र है लेकिन देश के कई अन्य हिस्सों में यह खतरे में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन महत्वपूर्ण हैं। जिस दिन विरोध प्रदर्शन अपना मूल्य खो देंगे उस दिन भारत, भारत होना बंद हो जाएगा। तृणमूल सुप्रीमो ने कोलकाता में व्यापार संघों की बैठक को संबोधित किया।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed