{"_id":"5d1cb9dd8ebc3e3ce562744f","slug":"demand-for-increasing-size-of-pucca-houses-built-in-pm-awas-yojana-raised-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना में बन रहे पक्के मकानों का आकार बढ़ाने की मांग उठी राज्यसभा में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम आवास योजना में बन रहे पक्के मकानों का आकार बढ़ाने की मांग उठी राज्यसभा में
Wed, 03 Jul 2019 07:51 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे पक्के आवासों का आकार बढ़ाने की राज्यसभा में बुधवार को मांग उठी।
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि इस योजना के तहत पक्के आवास का निर्धारित आकार 30 मीटर है, इसमें शौचालय और रसोईघर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का संचालन राज्य सरकारों के परामर्श से किया जाता है और अगर आकार बढ़ाने का कोई सुझाव है तो राज्य सरकारों की ओर से इसे पेश किया जा सकता है।
गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सदस्य सी के गोहेल ने यह मांग उठायी थी। झुग्गी झोपड़ी की जगह पक्के आवास से जुड़े एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में पुरी ने कहा कि देश में झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को उसी स्थान पर पक्के आवास देने की योजना के तहत एक करोड़ आवास बनाने के लक्ष्य के तहत अब तक 83 लाख आवास बनाये गये हैं।
मुंबई एंव अन्य शहरों में झुग्गी के स्थान पर बने आवासों की संख्या के सवाल पर उन्होंने बताया कि शहरों के आधार पर इसके आंकड़े राज्य सरकारों द्वारा एकत्र किये जाते हैं।