{"_id":"5c627f55bdec2259e364ebdd","slug":"demand-for-honoring-former-bihar-cm-karpoori-thakur-in-bharat-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में उठी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में उठी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग
Tue, 12 Feb 2019 02:25 PM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर
- फोटो : amarujala
राज्यसभा में मंगलवार को जदयू की एक सदस्य ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
शून्यकाल के दौरान जदयू की परवीन कहकशां ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए हुए आंदोलन में हिस्सा लेने से लेकर समाज के गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम करने वाले कर्पूरी ठाकुर ने सादगी, त्याग और मानव सेवा के अप्रतिम मानक स्थापित किए।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि देश और समाज के विकास में कर्पूरी ठाकुर के योगदान को देखते हुए सरकार को उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनकी इस मांग से स्वयं को संबद्ध किया
विज्ञापन