फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi US woman diplomats break away from lavish lifestyles for personalised auto rickshaws news in hindi

Diplomacy On Road: चार अमेरिकी महिला राजनयिक ऑटो रिक्शा से नाप रहीं दिल्ली की सड़कें, जानें ये माजिरा क्या है?

Wed, 23 Nov 2022 02:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 02:53 AM IST
सार

एनएल मेसन ने कहा कि मुझे वाहनों से प्यार है। पाकिस्तान में बख्तरबंद वाहनों में सफर के दौरान ऑटो में बैठने का मन होता था। भारत आने पर उन्हें ऑटो खरीदने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि ऑटो-रिक्शा चलाना सीखना भी नया अनुभव रहा है।

विज्ञापन
Delhi US woman diplomats break away from lavish lifestyles for personalised auto rickshaws news in hindi
अमेरिकी महिला राजनयिका - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीयों से रिश्ते मजबूत करने के लिए अमेरिकी महिला राजनयिका अपने निजी ऑटो से दिल्ली की सड़कों पर उतरी हैं। ये ज्यादा से ज्यादा भारतीय संस्कृति से भी रूबरू होना चाहती हैं। अपने बुलेट-प्रूफ वाहनों को छोड़कर एनएल मेसन, रूथ होल्म्बर्ग, शरीन जे किटरमैन और जेनिफर बायवाटर्स ने अपने सभी कामों के लिए खुद ड्राइव करके ये ऑटो से सफर करना पंसद करती हैं। इन्होंने एक मिसाल कायम करने के लिए भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आवागमन करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


एएनआई से बात करते हुए  एनएल मेसन ने कहा कि मुझे वाहनों से प्यार है। पाकिस्तान में बख्तरबंद वाहनों में सफर के दौरान ऑटो में बैठने का मन होता था। भारत आने पर उन्हें ऑटो खरीदने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि ऑटो-रिक्शा चलाना सीखना भी नया अनुभव रहा है। लेकिन उन्हें जोखिम उठाने से डर नहीं लगता है, नया करने की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली है। जिन्होंने उन्हें जीवन में जोखिम लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

 
मैक्सिकन राजदूत से थीं प्रेरित 

दक्षिण भारत के कर्नाटक में पैदा हुई और अमेरिकी नागरिकता रखने वाली शरीन जे किटरमैन ने कहा कि वह मैक्सिकन राजदूत से प्रेरित थीं, जिनके पास एक ऑटो था। शरीन ने अपने ऑटो में दोनों साइड रंग-बिरंगे लटकन भी बांधी हुई हैं। विंडशील्ड के पास संयुक्त राज्य अमेरिका एवं भारत के झंडे लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति का करती हैं सम्मान
उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच और रिश्ता मजबूत करना चाहती है। शरीन ने कहा कि वह भारतीय और अमेरिकी कामकाज के तरीकों को समझती हैं और दूतावास एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हैं।


लोगों से मिलने का मिलता है मौका
रूथ होल्म्बर्ग ने कहा कि शहर की हलचल देखने ऑटो से बहुत अधिक पंसद हैं। ऑटो चलाने में बहुत मजा आता है और मुझे अच्छा लगता है जब अन्य महिलाएं देखती हैं कि मैं इसे चला रही हूं और वो उन महिलाओं में भी यह संभावना देखती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए कूटनीति केवल उच्च स्तर की नहीं है। कूटनीति लोगों से मिलना है। एक-दूसरे को जानना हैं और उनसे रिलेशन बनाने का मौका मिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed