फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: Supreme Court's stay on High Court's order

Delhi: हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, पूछा- दुष्कर्म पीड़िता के मांगलिक होने या न होने से क्या फर्क

Sun, 04 Jun 2023 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Jun 2023 06:22 AM IST
सार

शीर्ष अदालत ने कहा, यह समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में इससे क्या मतलब है कि दुष्कर्म पीड़िता मांगलिक है या नहीं। हाईकोर्ट ने इस मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष से जानकारी मांगी थी। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस पंकज मित्थल की पीठ ने शनिवार को मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए 23 मई के हाईकोर्ट के आदेश को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Delhi: Supreme Court's stay on High Court's order
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से पीड़िता की कुंडली की रिपोर्ट मांगने पर सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा, यह समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में इससे क्या मतलब है कि दुष्कर्म पीड़िता मांगलिक है या नहीं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष से जानकारी मांगी थी। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस पंकज मित्थल की पीठ ने शनिवार को मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए 23 मई के हाईकोर्ट के आदेश को निलंबित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को विशेष सुनवाई करते हुए कहा, हाईकोर्ट का आदेश पूरी तरह से संदर्भ से बाहर है। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पीठ ने कहा, मिस्टर मेहता, आपने यह देखा है? इस पर मेहता ने कहा, मैंने यह देखा है। हाईकोर्ट का आदेश बहुत परेशान करने वाला है, इस पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


मांगलिक-गैर मांगलिक का विवाह माना जाता है अशुभ
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, मंगल ग्रह (मंगल) के प्रभाव में पैदा हुए व्यक्ति को मंगल दोष होता है और इसे मांगलिक कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मांगलिक और गैर-मांगलिक के बीच विवाह अशुभ है और यह विनाशकारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कोर्ट दे सकता है ऐसा आदेश
सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा, सवाल यह नहीं है कि किसी महिला या पुरुष के मांगलिक दोष को तय किया जा सकता है या नहीं, ज्योतिष भी एक विज्ञान है। सवाल यह है कि क्या कोर्ट इस प्रकार के मामलों में ऐसा आदेश दे सकता है?

  • शीर्ष कोर्ट इस सवाल का जवाब तलाशेगा व तय करेगा कि क्या कोई अदालत कुंडली की जांच का आदेश दे सकती है?

यह निजता के अिधकार का हनन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम केस के गुण दोष में नहीं जा रहे, पर और भी कई पहलू हैं। निजता के अधिकार का भी उल्लंघन किया गया है। ज्योतिष विज्ञान है, इसमें संदेह नहीं। हम सबका सम्मान करते हैं। पर संदर्भ यह नहीं है।

गुण दोष पर सुनवाई करे हाईकोर्ट
शीर्ष कोर्ट ने शिकायतकर्ता, आरोपी व यूपी सरकार को नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट को आदेश दिया कि वह इस मामले में मेरिट के आधार पर आरोपी की जमानत पर सुनवाई करे। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

यह था मामला
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोपी गोबिंद राय उर्फ मोनू की जमानत पर सुनवाई के दौरान आदेश दिया था। आरोपी के वकील ने दावा किया था कि लड़की मांगलिक है, इसलिए दोनों की शादी नहीं हो सकती। जबकि, लड़की के वकील ने इसे गलत बताया था। 



n हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों से 10 दिन के भीतर अपनी-अपनी कुंडली देने का निर्देश दिया था। विभागाध्यक्ष से कहा था कि कुंडली की जांच कर तीन हफ्ते के भीतर रिपोर्ट दें कि लड़की मांगलिक है या नहीं। मामले की अगली सुनवाई 26 जून तक के लिए स्थगित कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed