{"_id":"5c503238bdec22736e4ebf9f","slug":"delhi-s-patiala-house-court-has-issued-summons-to-priya-ramani-on-mj-akbar-s-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeeToo: एम जे अकबर मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को अदालत ने भेजा समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeeToo: एम जे अकबर मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को अदालत ने भेजा समन
Tue, 29 Jan 2019 04:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 29 Jan 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
एमजे अकबर
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को एक आदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा दायर मानहानि के मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को 25 फरवरी को उसके समक्ष उपस्थित होने को निर्देश दिया। रमानी द्वारा अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद पूर्व उन्होंने यह मामला दायर किया था।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने अकबर की याचिका पर प्रिया रमानी को समन जारी किया। अकबर ने पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। भारत में ‘मी टू’ अभियान के जोर पकड़ने पर सोशल मीडिया पर अकबर के खिलाफ आरोप लगाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रमानी के खिलाफ निजी आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी।MJ Akbar's defamation case against journalist Priya Ramani: Delhi's Patiala House Court has issued summons to Priya Ramani as an accused. She has to appear before the court on next date of hearing on February 25. pic.twitter.com/oMlJd07PHY
— ANI (@ANI) January 29, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
रमानी ने आरोप लगाया था कि अकबर ने तकरीबन 20 साल पहले उनका यौन उत्पीड़न किया था। इन आरोपों का अकबर ने खंडन किया था।