फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi red fort blast case high alert many cities home minister chair high level meeting security law and order

Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट की घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक, जांच एनआईए को सौंपी

Tue, 11 Nov 2025 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 11 Nov 2025 10:28 AM IST
सार

दिल्ली विस्फोट की घटना के बाद दिल्ली समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी कड़ी कर दी गई है। 

विज्ञापन
delhi red fort blast case high alert many cities home minister chair high level meeting security law and order
अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सोमवार की शाम दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद दिल्ली समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में कई शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर तपन डेका, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और एनआईए के डीजी सदानंद वसंत शामिल हुए। जम्मू और कश्मीर के DGP नलिन प्रभात भी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


एनआईए करेगी दिल्ली विस्फोट की जांच
बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने दिल्ली धमाके के बाद की स्थिति पर विस्तार से प्रजेंटेशन दिया। बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली विस्फोट की जांच एनआईए को सौंप दी है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चल रही कार में ब्लास्ट हुआ, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई गाड़ियां जलकर तबाह हो गईं। 
विज्ञापन


धमाके में मारे गए छह लोगों की पहचान हुई
दिल्ली में कार में हुए विस्फोट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार रात को घटनास्थल का भी दौरा किया था। दिल्ली धमाके में मारे गए 12 लोगों में से छह की पहचान हो गई है। तीन शवों की पहचान डीएनए जांच से की जाएगी। एहतियातन दिल्ली मेट्रो के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार को बंद कर दिया गया है। साथ ही लाल किले जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और लाल किले में भी आम जनता की एंट्री बंद कर दी गई है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Lal Quila Blast: फिदायीन हमले की ओर इशारा... कार में सवार थे तीन संदिग्ध, लोगों ने इन्हें मरते हुए देखा

गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराओं में दर्ज किया गया मामला
बीती रात हुए धमाके के बाद पुलिस ने शुरुआत में विस्फोटक कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि बाद में जांच के बाद गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक टीम, एनएसजी की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली में भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन आदि पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed