फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: Rajasthan Congress leader Sachin Pilot arrives at party leader Rahul Gandhi's residence

क्या पंजाब के बाद अब राजस्थान: राहुल से मिलने दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट, प्रियंका भी मौजूद

Fri, 24 Sep 2021 07:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 24 Sep 2021 07:38 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज राहुल गांधी से मुलाकात करने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे। इससे सियासी अटकलों को नई हवा मिली है। 

विज्ञापन
Delhi: Rajasthan Congress leader Sachin Pilot arrives at party leader Rahul Gandhi's residence
अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सचिन पायलट - फोटो : Twitter Congress @RahulGandhi

विस्तार

क्या पंजाब के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में भी सुगबुगाहट के संकेत मिलने लगे हैं? इन अटकलों को उस समय हवा मिली जब राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट राहुल गांधी से मुलाकात करने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी यहां मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


यह किसी से छिपा नहीं है कि पंजाब की तरह राजस्थान कांग्रेस में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 2018 विधानसभा चुनाव के बाद से सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच तल्खी बढ़ती चली गई है। कई बार इसे सार्वजनिक तौर पर भी देखा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के गुटों के बीच मतभेद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सचिन पायलट गुट के विधायकों को मंत्री बनाने की अटकलों के बाद भी कांग्रेस पार्टी पर से संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए पार्टी हाईकमान के इशारे पर हाल ही में राजस्थान प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंचे थे और विधायकों से बात की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जून के बाद से पायलट और उनके समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से मांग की है कि उनके मुद्दों पर भी पार्टी ध्यान दे। बता दें कि पिछले साल जुलाई में, पायलट और 18 विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके कारण 30 दिनों तक उथल-पुथल मची रही। दिल्ली में पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद एक समझौता फार्मूले के साथ विवाद  समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed