फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Pradesh congress Chief Subhash Chopra criticized the aap achievements report card

आप के रिपोर्ट कार्ड पर कांग्रेस का हमला, कहा- काम हमारा, नाम तुम्हारा नहीं चलेगा

Fri, 27 Dec 2019 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Dec 2019 07:56 PM IST
सार

  • दिल्ली कांग्रेस सुभाष चोपड़ा ने कहा- अपना एक काम दिखाए दिल्ली सरकार  
  • शीला दीक्षित सरकार के काम को अपने नाम से बताने का आरोप लगाया

विज्ञापन
Delhi Pradesh congress Chief Subhash Chopra criticized the aap achievements report card
Subhash Chopra - फोटो : Social Media

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गत मंगलवार को अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। अरविंद केजरीवाल का दावा था कि उन्होंने चुनाव पूर्व किये अपने सारे वायदे पूरे कर दिये हैं। लेकिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के इस दावे को उनका एक और झूठ करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल सरकार शीला दीक्षित सरकार के शुरू किये गए कामों को अपना बताकर चुनावी लाभ उठाने की कोशिश कर रही है जबकि पिछले पांच सालों के दौरान उसने कोई भी नया काम नहीं किया है।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहते हुए राजधानी में डीटीसी की 6200 से ज्यादा बसें चलती थीं। इनकी संख्या अब लगभग आधी रह गई है। इसके बाद भी अगर अरविंद केजरीवाल यातायात को बेहतर बनाने का दावा करते हैं तो यह हास्यास्पद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के यातायात को सुधारने का काम मेट्रो रेल और सीएनजी आधारित बस प्रणाली लाकर कांग्रेस ने किया था, जबकि अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान मेट्रो को आगे बढ़ाने में बाधा डालने का काम किया है। वे क्लस्टर योजना के तहत चलने वाली बसों को अपना बताने का 'पाप' कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार लोगों को कच्ची कालोनियों को पक्का करने की बात पर धोखा देने का काम कर रही हैं। आज जब कि दोनों ही सरकारों ने अपने-अपने एक-एक कार्यकाल पूरा कर लिया है, दिल्ली की एक भी कालोनी के लोगों को पक्का कागज नहीं दिया गया है, जबकि पहले इंदिरा गांधी ने 500 से ज्यादा कालोनियों को और बाद में शीला दीक्षित ने कच्ची कालोनियों को वैध बनाने का काम किया था।


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आज भी झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।

राजेश लिलोठिया ने कहा कि आप सरकार एनआरसी के मुद्दे पर पीछे हट गई है। वह केंद्र की इस योजना की कोई आलोचना भी नहीं कर रही है जिससे उसकी भाजपा से सांठगांठ लोगों को समझ आ रही है। उन्होंने कहा कि आप की इसी नीति को समझते हुए जनता ने लोकसभा चुनाव में उसे तीसरे स्थान पर धकेल दिया था। इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह क्रम बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed