फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Police filed a case under IT act to post a link of BJP spokesperson name on adult website

शर्मनाक हरकत: भाजपा प्रवक्ता का नाम अश्लील वेबसाइट पर डाला, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 11 Jul 2022 04:37 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:37 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने इस मामले को आईपीसी की धारा 354A, 500, 509 और 120B में दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 भी इस मामले में लगाया है। पुलिस का अनुमान है कि इस मामले में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं...

विज्ञापन
Delhi Police filed a case under IT act to post a link of BJP spokesperson name on adult website
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नुपुर शर्मा के बाद भारतीय जनता पार्टी की एक और महिला प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ का नाम अश्लीलता परोसने वाली वेबसाइट पर डालकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया है। वेबसाइट पर कुछ अश्लील वीडियो भी डाले गए हैं, जिन्हें उनका बताकर लोगों से देखने के लिए कहा गया है। मामला सामने आने के बाद पार्टी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज करा दिया है। आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके पहले नुपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उनके बारे में अभद्र टिप्पणियां की गई थीं।

विज्ञापन


भाजपा की तरफ से नेहा शालिनी दुआ भी विभिन्न टीवी चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखती रही हैं। वर्तमान स्थिति में क़ई चैनलों पर उनकी और अन्य पार्टी के प्रवक्ताओं के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई है। हालांकि, इनमें से कोई चर्चा अभी तक विवादित नहीं रही है, यही कारण है कि नेहा शालिनी दुआ से जुड़े लोगों का मानना है कि यह शरारती तत्वों की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इस मामले को आईपीसी की धारा 354A, 500, 509 और 120B में दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 भी इस मामले में लगाया है। पुलिस का अनुमान है कि इस मामले में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। जांच के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य धाराएं भी लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुपुर शर्मा प्रकरण सामने आने के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं, जहां सोशल मीडिया पर क़ई नेताओं पर अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। इस तरह के कई मामलों में पहले भी पाकिस्तान या देश की सीमाओं से दूर बैठे लोगों का हाथ सामने आया था। पुलिस ने इस मामले की हर कोण से जांच करने की बात कही है।

नेता ने बताया, शनिवार को चला पता

भाजपा नेता नेहा शालिनी दुआ ने अमर उजाला को बताया कि यह मामला शनिवार शाम को सामने आया। उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके नाम को सर्च करने के बाद उनका नाम अश्लीलता परोस रही वेबसाइट पर सामने रहा है। वेबसाइट पर फर्जी तरीके से एडिट करके कुछ अश्लील वीडियो भी डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है और उन्होंने इसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। उन्होंने इस शरारत के पीछे छिपे चेहरों को सामने लाकर कठोर सजा दिलाये जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed