फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi police file a Special Leave Petition before the SC challenging order to give bail those in connection with northeast Delhi violence case

हिंसा मामला: नताशा, देवांगना, आसिफ के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस

Wed, 16 Jun 2021 01:40 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Jun 2021 01:40 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे को लेकर जामिया के छात्रों को दी गई जमानत के फैसले पर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है।

विज्ञापन
Delhi police file a Special Leave Petition before the SC challenging order to give bail those in connection with northeast Delhi violence case
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की है। पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले से संबंधित पिंजरा तोड़ कार्यकर्ता देवांगना कलिता, नताशा नरवाल और जामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा को जमानत देने के फैसले को चुनौती दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार जेएनयू छात्राओं नताशा नरवाल, देवांगना कलिता और जामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा को जमानत दे दी थी। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी कि सरकार ने विरोध की आवाज को दबाने की चिंता में विरोध के अधिकार और आतंकी कृत्य के बीच अंतर को मिटा दिया। अगर ऐसी मानसिकता को हवा मिलती है तो ये लोकतंत्र के लिए दुखद दिन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed