फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: PM Narendra Modi receives Russian President Vladimir Putin at Hyderabad House

Modi-Putin Meeting: पुतिन से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी- दुनिया में कई चीजें बदलीं, पर हमारी दोस्ती कायम रही

Mon, 06 Dec 2021 09:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 06 Dec 2021 09:47 PM IST
सार

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 21वीं सालाना भारत-रूस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। आज दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। 

विज्ञापन
Delhi: PM Narendra Modi receives Russian President Vladimir Putin at Hyderabad House
PM Modi and Vladimir Putin - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रूस का सहयोग मिला है। रक्षा क्षेत्र में पहले से ही सहयोग मिल रहा है और रणनीतिक साझेदारी मजबूत होती जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा, कायम है भारत-रूस की दोस्ती
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में दुनिया में कई मूलभूत परिवर्तन हुए हैं। कई प्रकार के भू-राजनीतिक समीकरण सामने आए हैं, लेकिन भारत और रूस की दोस्ती कायम रही। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध वास्तव में अंतरराज्यीय मित्रता का एक अनूठा और विश्वसनीय मॉडल है। आर्थिक मोर्चे पर हम और मजबूत हुए हैं। रक्षा क्षेत्र में भी हम काफी आगे निकल चुके हैं।

 
उन्होंने कहा कि कोविड से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, भारत-रूस संबंधों की वृद्धि की गति में कोई बदलाव नहीं आया है। हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में भी हमारे रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए हम एक दीर्घकालिक दृष्टि अपना रहे हैं।  हमने 2025 तक 30 बिलियन डॉलर ट्रेड और 50 बिलियन डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है। आज हमारे बीच हुए विभिन्न समझौतों से इसमें मदद मिलेगी। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत कोर डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन से हमारा रक्षा सहयोग और मज़बूत हो रहा है। 
 

पुतिन बोले, कसौटी पर खरा उतरने वाला दोस्त है भारत
वहीं, पुतिन ने कहा कि हम भारत को एक महान शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले मित्र के रूप में देखते हैं। दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ रहे हैं और मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं। 

भारत-रूस जैसा सहयोगी किसी और देशों में नहीं 
पुतिन ने कहा कि अभी रूस थोड़ा और निवेश आ रहा है जिससे आपसी निवेश लगभग 38 बिलियन पहुंच गया है। हम सैन्य और तकनीकी क्षेत्र में बहुत सहयोग करते हैं जैसा कोई अन्य देश नहीं करता। हम भारत में उच्च तकनीक विकसित करने के साथ-साथ उत्पादन भी करते हैं।  

आतंकवाद को लेकर हम चिंतित 
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि स्वाभाविक रूप से हम हर उस चीज के बारे में चिंतित हैं जिसका आतंकवाद से लेना-देना है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई भी मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई है। हम अफगानिस्तान की स्थिति और वहां के हालात के बारे में चिंतित हैं।  


ऊर्जा क्षेत्र, अंतरिक्ष सहित उच्च तकनीक में सहयोग
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि हम सहयोगी हैं और बहुत महत्वपूर्ण चीजों पर साथ काम कर रहे हैं जिसमें ऊर्जा क्षेत्र, अंतरिक्ष सहित उच्च तकनीक शामिल हैं। आज हमने यहां जिन प्रोग्राम पर बात की है उन्हें पूरी तरह से लागू किया जाएगा जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग शामिल है।  

मुझे भारत का दौरा करके बहुत खुशी हो रही है। पिछले साल दोनों देशों के बीच ट्रेड में 17 फीसदी की गिरावट हुई थी लेकिन इस साल पहले 9 महीनों में ट्रेड में 38 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। 

पुतिन वापस रवाना, पीएम मोदी ने किया विदा 
पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन वापस रवाना हो गए। पीएम मोदी ने उन्हें विदा किया। 



विदेश सचिव बोले, 28 समझौतों पर सहमति
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा छोटी लेकिन बेहद उत्पादक और महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं के बीच बेहतरीन बातचीत हुई। इस यात्रा के दौरान 28 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed