{"_id":"59c23ab44f1c1b91688b5953","slug":"delhi-patiala-house-court-will-pronounce-verdict-in-2g-scam-case-after-25th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 25 अक्तूबर के बाद पटियाला कोर्ट सुनाएगी फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 25 अक्तूबर के बाद पटियाला कोर्ट सुनाएगी फैसला
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 20 Sep 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट 25 अक्तूबर को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में अपना फैसला सुनाएगी। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मामले के आरोपियों टाटा संस, नीरा राडिया, पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए. राजा और यूनीटेक के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
इन पर आरोप है कि टूजी स्पेक्ट्रम का लाइसेंस लेने के लिए इन्होंने भारी मात्रा में कालेधन को ठिकाने लगाने का काम किया। सीबीआई अदालत में शिकायत करने वाले स्वामी ने यह भी बताया कि इस मामले में टाटा को बचाने के लिए सीबीआई के अधिकारियों ने भी मदद की।
विज्ञापन
#FLASH Delhi's Patiala House court to pronounce verdict in 2G scam case after 25th October pic.twitter.com/g8u1ISlogA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 20, 2017
पढ़ें: 2जी घोटाला: किसने किया था मनमोहन सिंह को गुमराह?
स्वामी ने आरोप लगाया था कि मार्च 2007 से मार्च 2008 के दरमियान टाटा ग्रुप की कंपनियों को यूनिटेक की कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए करीब 1700 करोड़ रुपये अवैध तरीके से ठिकाने लगाया गया। स्वामी के अवैध काम के जरिए यूनीटेक वायरलैस की आठ कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया।