फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi new CM also has connection with Madhya Pradesh Atishi relationship with Praveen Singh while working here

Atishi: दिल्ली के नई CM का मध्यप्रदेश से भी है कनेक्शन, यहीं पर काम करते हुए प्रवीण सिंह से बने थे रिश्ते

Tue, 17 Sep 2024 03:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Sep 2024 03:33 PM IST
सार

आप नेता आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण काफी पढ़े लिखे और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। वे आमतौर पर राजनीति से दूर रहकर अपना काम करते है। प्रवीण इतना ज्यादा लो-प्रोफाइल रहते हैं कि उनकी एक भी तस्वीर आपको सोशल मीडिया पर नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi new CM also has connection with Madhya Pradesh Atishi relationship with Praveen Singh while working here
Atishi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होगी। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। 2012 से ही आम आदमी पार्टी से जुड़ी आतिशी को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बेहद करीबी माना जाता है। दिल्ली की नई सीएम का मध्यप्रदेश से भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने कई वर्षों एमपी के गांवों में ग्रामीणों में जागरूकता लाने का अभियान चलाया है।  

विज्ञापन


आप नेता आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण काफी पढ़े लिखे और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। वे आमतौर पर राजनीति से दूर रहकर अपना काम करते है। प्रवीण इतना ज्यादा लो-प्रोफाइल रहते हैं कि उनकी एक भी तस्वीर आपको सोशल मीडिया पर नहीं मिलेगी। हालांकि, कुछ साल पहले योगेंद्र यादव ने एक ट्वीट करके प्रवीण सिंह की तारीफ की थी। तब उन्होंने लिखा था-वह आतिशी के पति को अच्छी तरह जानते हैं। वह भी शानदार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


आतिशी और प्रवीण दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई। चूंकि दोनों की ही इच्छा गांव की दशा सुधारने और वहां ग्राम स्वराज के सिद्धांत में गांवों में जागरूकता लाने की थी। लिहाजा दोनों किसी कॉमन प्लेटफॉर्म पर मिले। फिर बातें जब आगे बढ़ीं तो दोनों ने एक दूसरे को पसंद करना शुरू किया, यह उनकी शादी की वजह भी बनी। आतिशी और प्रवीण सिंह की शादी कुछ साल पहले हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशी और उनके पति प्रवीण सिंह दोनों ग्राम स्वराज के पैरोकार रहे हैं। दोनों ने साथ में मिलकर मध्य प्रदेश में 2007 में एक कम्यून स्थापित किया ताकि गांधीजी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार कर पाएं, ना केवल गांवों को मजबूत करें बल्कि वहां ऐसी शिक्षा दें जिसका व्यावहारिकता भी हो। दोनों ने जो कम्यून बनाया उसके पीछे गणेश भागरिया की यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज की फिलॉसफी भी थी। मध्य प्रदेश में अपने इस कम्युन को खोलने के बाद दोनों ने मिलकर खूब काम कर किया। इसके तहत ना केवल गांवों में शिक्षा पर काम किया बल्कि आर्गेनिक फार्मिंग के प्रोजेक्ट पर काम किया।


आतिशी बोलीं- मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा
सीएम चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा, मेरे लिए दिल्ली वालों के लिए दुख की घड़ी है कि चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। वही आने वाले चुनाव के बाद केजरीवाल मुख्यमंत्री देखना चाहेंगे। चुनाव तक एक ही उद्देश्य, केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना मैं चुनाव तक मुख्यमंत्री होने के नाते एक ही उद्देश्य से काम करेंगे कि केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। मेरा एक ही मकसद रहेगा। भाजपा एलजी के जरिए दिल्ली के खिलाफ षड्यंत्र रचेगी। मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा की कोशिश करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed