{"_id":"5a2daaa34f1c1baf678c0de0","slug":"delhi-max-hospital-license-canceled-why-can-not-forties-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द तो फोर्टिस का क्यों नहीं : AAP प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली के मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द तो फोर्टिस का क्यों नहीं : AAP प्रदेश अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो / फरीदाबाद
Updated Mon, 11 Dec 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पाली में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के निजी अस्पतालों ने गरीबों के इलाज का नहीं बल्कि उनको लूटने का लाइसेंस ले रखा है। इन अस्पतालों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। जब दिल्ली के मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द हो सकता है तो हरियाणा के फोर्टिस अस्पताल का क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि मनमानी करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ हरियाणा में पार्टी आंदोलन छेड़ेगी।
जयहिंद ने कहा कि गरीबों के इलाज के नाम पर कौड़ियों के दाम जमीन लेकर गरीबों को लूटने का काम निजी अस्पताल कर रहे हैं। इन अस्पतालों की बागडोर माफिया के हाथ में हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा की 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी और लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ाया जाएगा। इस मौके पर जयहिंद ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाया। इस अवसर पर पार्टी के लोकसभा प्रभारी रणवीर सिंह चंदीला ने कहा कि नवीन जयहिंद हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री हैं।
पढ़ें- केजरीवाल बोले- शिवराज ने मध्य प्रदेश को आम की तरह चूस लिया
विज्ञापन
वर्तमान में उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में महत्वपूर्ण विपक्ष की भूमिका निभा रही है। हालांकि वर्तमान में पार्टी का विधानसभा में कोई विधायक नहीं है पर विधानसभा के बाहर हरियाणा में अगर कोई विपक्ष की भूमिका में है तो वह आम आदमी पार्टी है। इस अवसर पर दिल्ली के बदरपुर से विधायक एनडी शर्मा व जिला पर्यवेक्षक सचिन गौड़ ने भी अपने संबोधन में केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां जनता के समक्ष रखीं। इस कार्यक्रम के संयोजक अखिल भड़ाना, राजूद्दीन, पलवल के जिलाध्यक्ष कुलदीप कौशिक, गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सूर्यदेव के अलावा सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष मौजूद थे।