फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Liquor Scam BRS Leader K Kavitha Rouse Avenue Court CBI custody Arvind Kejriwal Manish Sisodia

Delhi Liquor Scam: 15 अप्रैल तक सीबीआई की रिमांड में रहेंगी के कविता, राउज एवेन्यू कोर्ट का निर्देश

Fri, 12 Apr 2024 12:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Apr 2024 12:10 PM IST
सार

सीबीआई ने दावा किया कि सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में साफ किया है कि अभिषेक बोइनपल्ली ने बताया कि विजय नायर को 100 करोड़ रुपये दिए गए थे।

विज्ञापन
Delhi Liquor Scam BRS Leader K Kavitha Rouse Avenue Court CBI custody Arvind Kejriwal Manish Sisodia
K Kavitha - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीआरएस नेता के. कविता को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई के लिए सीबीआई की ओर से हिरासत में लेने के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। जहां राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक सीबीआई की रिमांड में भेज दिया है। इससे पहले CBI ने बीआरएस नेता के. कविता की पांच दिन की हिरासत की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आवेदन पर सीबीआई के साथ-साथ कविता की ओर से पेश वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। 

विज्ञापन


मामले में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने दलील दी थी कि दक्षिण के ग्रुप के एक शराब कारोबारी ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और दिल्ली में कारोबार करने के लिए उनका साथ मांगा। केजरीवाल ने उन्हें आश्वासन दिया। हमारे पास पर्याप्त सामग्री, व्हाट्सएप चैट और संबंधित आरोपियों के बयान हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने दावा किया कि सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में साफ किया है कि अभिषेक बोइनपल्ली ने बताया कि विजय नायर को 100 करोड़ रुपये दिए गए थे। सीआरपीसी की धारा 161 और 164 के तहत हवाला ऑपरेटरों का बयान 11.9 करोड़ रुपये के भुगतान की पुष्टि करता है। बुचीबाबू की चैट से पता चलता है कि कविता की इंडोस्प्रिट्स में साझेदारी थी। आरोपी मनीष सिसोदिया के दबाव के कारण ब्लैकलिस्ट होने के बाद भी इंडोस्प्रिट्स को लाइसेंस दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने आगे आरोप लगाया कि बीआरएस नेता के कविता उन तथ्यों को छिपा रही हैं, जो  उनकी जानकारी में हैं। इससे पहले भी वह नोटिस के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुईं। सीबीआई के लोक अभियोजक ने मांग की कि हमें साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उनकी 5 दिन की हिरासत की जरूरत है।


आरोपी के वकील नितेश राणा ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सीबीआई की याचिका का विरोध किया। उन्होंने जांच एजेंसी पर कविता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी। ईडी ने कविता (46) को 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed