{"_id":"5ccaa555bdec22078b291729","slug":"delhi-high-court-gave-more-time-to-ed-for-reply-in-robert-vadra-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट वाड्रा की याचिका की स्वीकार्यता पर जवाब के लिए ईडी को मिला वक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रॉबर्ट वाड्रा की याचिका की स्वीकार्यता पर जवाब के लिए ईडी को मिला वक्त
Thu, 02 May 2019 01:39 PM IST
Shilpa Thakur
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 02 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा
- फोटो : PTI
दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन से जुड़ा मुकदमा रद्द करने की रॉबर्ट वाड्रा की अर्जी की स्वीकार्यता पर हलफनामा दायर करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को गुरुवार को और वक्त दिया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में वाड्रा से पूछताछ कर चुका है।
न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने ईडी को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी।
अदालत ने वाड्रा और उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को ईडी के जवाब पर दो सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा देने को कहा है।
ईडी की ओर से पेश हुए केंद्र सरकार के स्थाई वकील अमित महाजन ने कहा कि संक्षिप्त हलफनामा तैयार है और उसे दायर करने के लिए कुछ और वक्त चाहिए।
अदालत ने इससे पहले 25 मार्च को एजेंसी से कहा था कि वह वाड्रा और अरोड़ा की याचिकाओं की स्वीकार्यता पर दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दायर करे।
ईडी ने वाड्रा की अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि यह स्वीकार्य नहीं है क्योंकि उन्होंने जानबूझकर अदालत से साक्ष्य छुपाए।