फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi HC To express concern in suicide of children from Blue Whale Challenge

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्लू व्हेल गेम से हो रही बच्चों की मौतों पर चिंता जताई

Thu, 17 Aug 2017 05:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 17 Aug 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi HC To express concern in suicide of children from Blue Whale Challenge
delhi court

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को खूनी खेल के नाम से मशहूर ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल चैलेंज से हो रही बच्चों की मौतों पर चिंता जाहिर की है। इस गेम से दुनिया भर में कई बच्चों ने सुसाइड की है। मामले में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने इस बात पर बात की है कि आखिरकार क्यों वयस्क युवक इस गेम मेें शामिल हो रहे हैं, जिसमें खतरनाक टास्क दिए जाते हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस गेम को खेलने वालों को कभी अपने शरीर पर आत्मघाती घाव करना पड़ता है तो कभी ऊंचाई से कूदने जैसे टास्क दिए जाते हैं। 

विज्ञापन


बेंच ने कहा कि यह गेम बच्चों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसमें वयस्क क्यों शामिल हुए हैं। भारत और विदेशों में बच्चों की मौत का हवाला देते हुए अधिवक्ता गुरुमीत सिंह ने यह याचिका दायर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ ने याचिका की सुनवाई ने कहा कि अगर किसी वयस्क को किसी इमारत से कूदने को कहा जाए तो वह क्यों कूद जाए। उन्होंने कहा कि हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्चे और वयस्क ऐसा क्यों कर रहे हैं।  

हालांकि मामले में कोर्ट ने ब्लू व्हेल गेम के लिंक को हटाने के लिए Google, Facebook और Yahoo सहित इंटरनेट कंपनियों को निर्देश जारी किया है। हालांकि अभी यह स्थिति साफ नहीं हुई है कि क्या सरकार ने ब्लू व्हेल गेम डाउनलोड करने के बारे में निषेध आदेश को जारी किया है या नहीं। इस मामले में कोर्ट 22 अगस्त को अगली सुनवाई में तय कर सकता है।


पढ़ें- बैन लगने के बाद दूसरे नाम से वापस आया ब्लू व्हेल चैलेंज गेम

गौरतलब है कि खूनी खेल के नाम से मशहूर ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल दुनियाभर में बच्चों की जान ले रहा है। यह गेम बच्चों को इस तरह अपने आगोश में ले रहा है कि बच्चे इस गेम को पूरा करने के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं भारत में इस गेम के कारण हुई कई बच्चों की मौत के बाद सरकार ने गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, माइक्रोसॉफ्ट और याहू जैसी कंपनियों से अपने प्लेटफॉर्म से Blue Whale Challenge गेम के लिंक्स को हटाने का आदेश दिया है। 

आईटी मिनिस्ट्री ने इन सभी सोशल मीडिया साइट्स को निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी तरह इस जानलेवा गेम ब्लू वेल चैलेंज को फैलने से रोकें। आईटी मिनिस्ट्री के बाद अब महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने भी होम मिनिस्टर और आई मिनिस्टर को इस गेम के लिंक्स को सोशल मीडिया से हटाने के लिए कड़े उठाने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed