फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Excise Policy case BRS Leader K. Kavitha petition in Supreme Court over arrest news and updates

Exicse Policy Case: के. कविता की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दिल्ली शराब घोटाला केस में गिरफ्तारी को दी चुनौती

Mon, 18 Mar 2024 10:35 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 Mar 2024 10:35 AM IST
सार

ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में हैदराबाद स्थित के. कविता के परिसरों पर छापेमारी की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Delhi Excise Policy case BRS Leader K. Kavitha petition in Supreme Court over arrest news and updates
के. कविता - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली शराब घोटाले में अपनी गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। 
विज्ञापन


के कविता को ईडी ने किया है गिरफ्तार
बीआरएस एमएलसी और तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को शुक्रवार को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में हैदराबाद स्थित के कविता के परिसरों पर छापेमारी की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। के कविता की गिरफ्तारी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में हुई है। ईडी का दावा है कि के कविता दिल्ली आबकारी घोटाले में कारोबारियों की साउथ लॉबी से जुड़ी हुईं थी। के कविता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीआरएस के प्रवक्ता ने के कविता की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया और दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे से मिले हुए हैं। ईडी ने के कविता को हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स के घर से गिरफ्तार किया गया और शनिवार को उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed