फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Current Temperature, Heat Wave Weather Update Today 6 April 2022 UP Rajasthan Delhi Temperature Rain Alert Imd Forecast

Weather Update: लू की चपेट में यूपी-राजस्थान, इन राज्यों में आज बारिश के आसार, जानें अन्य क्षेत्रों का हाल

Wed, 06 Apr 2022 07:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Apr 2022 07:50 AM IST
सार

उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है और कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

विज्ञापन
Delhi Current Temperature, Heat Wave Weather Update Today 6 April 2022 UP Rajasthan Delhi Temperature Rain Alert Imd Forecast
आज का मौसम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है और कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी लू के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश शहरों में तेज रफ्तार से लू चलने की चेतावनी दी है। राजस्थान में 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांसवाड़ा सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं 23 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड दर्ज किया गया। करौली, धौलपुर, बारां फलौदी और कोटा में दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर और जोधपुर में लू का असर तेज रहेगा।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में गर्मी के तेवर तल्ख
पश्चिमी यूपी में गर्मी के तेवर तल्ख हो गए है अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में लू का अलर्ट जारी किया है। 7 और 8 अप्रैल को लू का असर ज्यादा दिखाई देगा। अगले दो दिन में तापमान भी 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं।  मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के चलते बुधवार की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई है। अप्रैल के पहले 5 दिन में ही तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण दिन गर्म हो रहा है।  
विज्ञापन


इन राज्यों में तेज बारिश और आंधी
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना है। अंडमान निकोबार में तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के कुछ जिले लू की चपेट मे तो कुछ जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग पटना के अनुसार आज राज्य के उत्तर पूर्व भागों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी की संभावना है। गया, औरंगाबाद और सासाराम में अधिक तापमान होने के कारण लू चलने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed