फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Nyay Sankalp Rally in Delhi: Mallikarjun Kharge Comments on Pm Modi News in Hindi

Congress: 'असफल हुए तो मोदी के गुलाम बन जाएंगे', न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में पीएम मोदी पर बरसे खरगे

Sat, 03 Feb 2024 04:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 Feb 2024 04:04 PM IST
सार

Delhi Congress Nyay Sankalp Convention : खरगे ने कहा 'उन्होंने (भाजपा) हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, कहां हैं वो नौकरियां? हम उन्हें (पीएम मोदी) क्या कहें 'झूठों का सरदार'। उन्होंने हमारे किसानों को धोखा दिया, युवाओं, महिलाओं को धोखा दिया।'

विज्ञापन
Congress Nyay Sankalp Rally in Delhi: Mallikarjun Kharge Comments on Pm Modi News in Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में 'न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'ये लड़ाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है, अगर आप इसमें असफल हुए तो आप हमेशा के लिए मोदी के गुलाम बन जाओगे।' खरगे ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और मोदी सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी पर बरसे खरगे
सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा 'उन्होंने (भाजपा) हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, कहां हैं वो नौकरियां? हम उन्हें (पीएम मोदी) क्या 'झूठों का सरदार' कहें।' खरगे ने कहा कि 'आज हर अखबार में मोदी की गारंटी लिखा रहता है। मोदी जी की गारंटी थी कि हर साल दो करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये, लेकिन मोदी ने कुछ नहीं दिया। कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने हमारे किसानों को धोखा दिया, युवाओं, महिलाओं को धोखा दिया।' कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा 'सबका साथ, सबका विकास लेकिन मोदी ने कर दिया सबका सत्यानाश।' खरगे ने कहा 'मोदी जी बात नहीं करते अंदर से सबको काट देते हैं। मुंह में राम बगल में छुरी रख के निकलते हैं और सबको काटते फिरते हैं...हमने मोहब्बत की दुकान खोली है, लेकिन उन्होंने बदले की और नफरत की दुकान खोली हुई है।'
विज्ञापन

 
 
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अभियान का आगाज
न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही कांग्रेस ने अपने लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सम्मेलन में 20 हजार के करीब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पास जारी किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed