{"_id":"5b50bc6b4f1c1b27618b5aa0","slug":"delhi-chief-secretary-trying-to-rescue-corrupt-officials-says-aam-admi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट अधिकारियों को बचा रहे मुख्य सचिव, लिखित शिकायत के बावजूद नहीं कर रहे कार्रवाई: संजय सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भ्रष्ट अधिकारियों को बचा रहे मुख्य सचिव, लिखित शिकायत के बावजूद नहीं कर रहे कार्रवाई: संजय सिंह
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया है। आप नेता संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि अरुणा आसफ अली अस्पताल के एक अधिकारी ने अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से दर्जनों बार लिखित शिकायत की, लेकिन उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। आप नेता के मुताबिक सभी शिकायतों के लिखित सबूत मौजूद हैं।
संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि एक ओर तो मुख्य सचिव ने भ्रष्टाचार के आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, उलटे उन्होंने उसी डॉक्टर के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया जिसने अस्पताल में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।
मुख्य सचिव को बचा रहा केंद्र
आप नेता दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि इस तरह भ्रष्ट अधिकारियों को सीधे-सीधे बचाने वाले मुख्य सचिव खुद भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके मुताबिक अस्पताल के शिकायतकर्ता अधिकारी ने मुख्य सचिव पर दस लाख रुपये लेकर जांच दबाने का आरोप लगाया है। पांडेय ने कहा कि भ्रष्ट लोगों को बचाने वाले मुख्य सचिव को केंद्र सरकार और एलजी बचा रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी से जुड़े किसी नेता का कोई झूठा मामला भी दर्ज करा दिया जाता है तो उसकी जांच के लिए केंद्र सरकार की तमाम एजेंसियां जांच में जुट जाती हैं। यहां भ्रष्टाचार का सीधा मामला है, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।