{"_id":"6915f3016f4ef2c02b012085","slug":"delhi-car-blast-high-lavle-meeting-at-home-minister-amit-shah-s-residence-nsa-ajit-doval-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कार धमाका: गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, आईबी चीफ और एनएसए अजित डोभाल मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली कार धमाका: गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, आईबी चीफ और एनएसए अजित डोभाल मौजूद
Thu, 13 Nov 2025 08:32 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:32 PM IST
सार
दिल्ली में गृह मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इसमें गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई सुरक्षा एजेसियों के अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद केंद्र सरकार की सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर गुरुवार देर शाम एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई हुई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख, गृह सचिव, और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अमित शाह ने इन हमलों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। इस लड़ाई का नेतृत्व करने में प्रधानमंत्री मोदी विश्व में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी यह कायरतापूर्ण काम किया है और जो लोग इसके पीछे हैं, उन सभी को कानून के सामने खड़ा कर सख्त से सख्त सजा देने के लिए भारत सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि माणसा के सभी नागरिकों के लिए मोती भाई काका एक आदर्श हैं। मोती भाई ने एक ऐसा आदर्श जीवन जिया जो पूरी तरह महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित, प्रामाणिक और पारदर्शी रहा। उन्होंने कहा कि उस समय के सभी लोगों ने गुजरात के पशुपालकों, किसानों और राज्य के गांवों के लिए समृद्धि के द्वार खोलने का कार्य किया। शाह ने कहा कि आज अमूल पूरे विश्व में सहकारिता का एक नंबर का ब्रान्ड बना है और इसका मूल उस समय के सभी महानुभावों की ओर से रखी गई नींव है।
विज्ञापन
खबर अपेडट की जा रही है...................