फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: British era pipeline will be replaced with new technology, government will save 600 crores

दिल्ली: नई तकनीक से बदली जाएगी अंग्रेजों के जमाने की पाइपलाइन, 600 करोड़ बचाएगी सरकार

Thu, 16 Sep 2021 11:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 16 Sep 2021 11:22 PM IST
सार

115 एमजीडी दूषित पानी को ले जाने वाली 15 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन को बदलने का काम दो सालों में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi: British era pipeline will be replaced with new technology, government will save 600 crores
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार ने एक पाइपलाइन परियोजना में नई तकनीक अपनाकर टैक्स के 602 करोड़ रूपये बचाने का दावा किया है। सरकार के मुताबिक 15 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन को बिछाने में सामान्य तरीके से 662 करोड़ रूपये के करीब लागत आती है, जबकि नई तकनीकी अपनाकर अब यही काम केवल 60 करोड़ रूपये में पूरी कर लिया जाएगा। जनता के टैक्स के 602 करोड़ रूपये की बचत होगी जिससे जनहित के दूसरे काम किए जाएंंगे।

विज्ञापन


दिल्ली की तीन पाइपलाइन में से एक अंग्रेजों के जमाने में 1938 में बिछाई गई थी, जबकि अन्य दो पाइप 1956 और 1985 में बनाये गए थे। इन्हें बदला जाना है। राज्य के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 115 एमजीडी दूषित पानी को ले जाने वाले 15 किलोमीटर लंबे पाइप लाइन का काम दो सालों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


यह तीन पाइप प्रतिदिन 115 मिलियन गैलन (एमजीडी) दूषित पानी को दक्षिण और मध्य दिल्ली से ओखला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक ले जाते हैं। इन पाइपों का उपयोग भारी मात्रा में सीवेज ले जाने के लिए किया जाता है। यह पाइप दशकों पहले बनाए गए थे, जिनका उपयोग मौजूदा समय में करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए इन्हें बदलने का काम किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed