{"_id":"69132270ea3daa18c90ba41b","slug":"delhi-blast-aftermath-amit-shah-review-meeting-home-ministry-officials-security-arrangements-hindi-news-update-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Blasts: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक, कहा- दिल्ली धमाके के दोषियों को नहीं बख्शेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Blasts: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक, कहा- दिल्ली धमाके के दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Tue, 11 Nov 2025 05:18 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:18 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो बार समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धमाके में शामिल हर दोषी की तलाश कर कड़ी सजा दिलाई जाए। शाह ने आश्वस्त किया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई इस वारदात में शामिल हर शख्स को एजेंसियों कड़ी सजा दिलाएंगी।
विज्ञापन
अमित शाह ने दिल्ली में धमाके के बाद समीक्षा बैठक की
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। शाह ने दो अलग-अलग बैठकें कर अधिकारियों को अहम दिशानिर्देश दिए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शाह ने मंगलवार सुबह एक बैठक की अध्यक्षता की। दोपहर में भी एक बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन
बैठक में आईबी और एनआईए के अधिकारी भी मौजूद रहे
सूत्रों ने बताया कि पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते भी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही जांच
बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने गृह मंत्री के सामने विस्फोट के बाद उपजे हालात पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। सूत्रों ने बताया कि दोपहर की सुरक्षा समीक्षा बैठक में भी लगभग वही अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्रालय ने विस्फोट की गंभीरता और हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि NIA को जांच सौंपा जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार ने इस वारदात को आतंकवादी कृत्य माना है। एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Delhi Blast: रेकी की या किसी से मिला... डेटोनेटर लगी कार पार्किंग में छोड़ उमर ने क्या किया? ये तीन घंटे सबसे अहम
कब और कहां हुई वारदात
बता दें कि इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। शाह ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चलती कार में विस्फोट हुआ। 12 मौतों के अलावा करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं। कई वाहन भी जलकर खाक हो गए।