फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi bjp target aap over manish sisodia seat change claim arvind kejriwal atishi will do same

BJP: 'मनीष सिसोदिया की सीट बदलना केजरीवाल की कमजोरी', भाजपा ने कहा- अरविंद-आतिशी के भी मैदान छोड़ने की आशंका

Mon, 09 Dec 2024 06:20 PM IST
नितिन गौतम डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Dec 2024 06:20 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह डर अच्छा है। आम आदमी पार्टी नेता भाजपा के डर से अपनी सीट बदल रहे हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
delhi bjp target aap over manish sisodia seat change claim arvind kejriwal atishi will do same
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने ही भ्रष्टाचार के कारण अब तक की सबसे कमजोर लड़ाई लड़ रही है। इसके कारण पार्टी अपने नेताओं की विधानसभा सीटें बदल रही है। पूर्व  उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की टिकट काटना और उनकी जगह किसी पार्टी कार्यकर्ता की बजाय बाहर से आये एक व्यक्ति को उम्मीदवार बनाना यह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी को अपने नेताओं पर कोई भरोसा नहीं रह गया है। पार्टी ने अनुमान जताया है कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी मारलेना भी चुनावी लड़ाई का मैदान छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


'आप नेता, भाजपा के डर से सीटें बदल रहे'
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह डर अच्छा है। आम आदमी पार्टी नेता भाजपा के डर से अपनी सीट बदल रहे हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी मारलेना भी अपनी सीट बदलेंगे। 
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि किसी पार्टी की सूची सामने आती है तो अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अपनी टिकट घोषित कर चुनावी लड़ाई का नेतृत्व करते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हिम्मत नहीं हो रही है कि वे अपनी टिकट घोषित करें। यह बताता है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के डर से भाग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पार्टियों के रिजेक्ट नेताओं को दिए जा रहे टिकट
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जहाज डूब रहा है। मनीष सिसोदिया अपनी 10 साल की सीट छोड़कर जा रहे हैं, दूसरी पार्टियों से 'रिजेक्टेड' नेताओं को टिकट दिया जा रहा है। यह दिखाता है कि अरविंद केजरीवाल का आत्मविश्वास कितनी बुरी तरह हिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed