फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi BJP spokesperson write a letter to PM Modi to demonetization once more

भाजपा नेता ने पीएम को बताया महागठबंधन का 'इलाज', कहा- फिर से लागू करें नोटबंदी, बढ़ा भ्रष्टाचार

Sun, 20 Jan 2019 09:05 PM IST
Amit Sharma अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Sharma Updated Sun, 20 Jan 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi BJP spokesperson write a letter to PM Modi to demonetization once more
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय का ट्विटर पेज - फोटो : social media

कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल नोटबंदी को मोदी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी भूल बताते आए हैं। उनके मुताबिक इससे देश की आर्थिक प्रगति रुक गई और बेरोजगारी बढ़ी है। हालांकि भाजपा ने हमेशा इसका बचाव किया। इसी बीच एक भाजपा नेता ने देश में दोबारा नोटबंदी लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन



नेता के मुताबिक 2015 से लगातार देश में भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है और बढ़ते भ्रष्टाचार को काबू में  करने के लिए सौ रुपये से बड़े सभी नोट बंद कर देने चाहिए। नेता ने एक ट्वीट कर इसे विपक्ष की अगुवाई में बनने वाले गठबंधन का 'इलाज' भी बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 14 जनवरी को एक पत्र लिखा है। उनके मुताबिक देश में भ्रष्टाचार से लड़ने के कानून बड़े पुराने और अव्याहारिक हैं। इनसे भ्रष्टाचार से लड़ने में सफलता नहीं मिली है। सभी मंत्रालयों को भ्रष्टाचार की लड़ाई में कड़े कानून बनाने की मांग करते हुए इसमें आजीवन कारावास और पूरी संपत्ति जब्त करने का कानून बनाने की मांग की है। 


स्वयं एक अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने मांग की है कि सौ रुपये से बड़ा नोट बंद कर देना चाहिए क्योंकि आम आदमी को इससे बड़े नोट की जरुरत नहीं पड़ती। इसके अलावा उन्होंने दस हजार रुपये से बड़े सभी लेनदेन को डेबिट कार्ड जैसे माध्यमों से करने और एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की सभी चल-अचल संपत्ति को आधार से जोड़ने की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि अचल संपत्ति या प्रॉपर्टी काले धन को छिपाने का सबसे बड़ा जरिया होते हैं। इसलिये सरकार को पूरे देश की सभी संपत्तियों का एक डिजिटल ब्योरा तैयार करना चाहिए और प्रापर्टी खरीदते-बेचते समय आधार का प्रयोग करना अनिवार्य कर देना चाहिए। इससे भ्रष्टाचार से लड़ने में बड़ी सफलता मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed