फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi BJP: BJP expelled its big leader from the party, this controversy became the reason

Delhi BJP: बीजेपी ने अपने बड़े नेता को पार्टी से निकाला, ये विवाद बना वजह

Tue, 02 Jan 2024 09:40 PM IST
शक्तिराज सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 09:40 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को एक पत्र जारी करते हुए शशि यादव को तत्काल प्रभाव से अपने पद से मुक्त कर दिया है। 

विज्ञापन
Delhi BJP: BJP expelled its big leader from the party, this controversy became the reason
BJP flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा ने अपने बड़े पदाधिकारी शशि यादव को अनुशासनहीनता के कारण उसके पद से हटा दिया है। दिल्ली भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे शशि यादव को उनके पद से हटाने के पीछे उनके द्वारा पार्टी नेतृत्व को संज्ञान में लिए बिना पदाधिकारियों की घोषणा करने का आरोप है। 
विज्ञापन



शशि यादव को BJP से निकाले जाने का पत्र।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को एक पत्र जारी करते हुए शशि यादव को तत्काल प्रभाव से अपने पद से मुक्त कर दिया है। उन्हें हटाने का पत्र जारी करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आज दो जनवरी को पार्टी के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व के द्वारा सभी मोर्चा अध्यक्ष और उनके अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व को संज्ञान में लिए बिना शशि यादव ने युवा मोर्चे के सभी जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने लेटर हेड पर पार्टी के कुछ अन्य जिला पदाधिकारी की भी नियुक्ति कर दी है। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें अनिश्चितकाल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed