फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi bjp accused aap arvind kejriwal said they making people sick by air pollution

Delhi BJP: 'वायु प्रदूषण कर लोगों को बीमारियां बांट रहे केजरीवाल', भाजपा ने लगाए आरोप

Sun, 24 Dec 2023 03:42 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

विष्णु मित्तल ने कहा कि लोगों के बीमार होने के बाद इलाज की सुविधा देने से बेहतर है कि उन्हें स्वस्थ वातावरण दिया जाए, साफ हवा-पानी देने से 80 प्रतिशत बीमारियां स्वयं समाप्त हो जाती हैं।

विज्ञापन
delhi bjp accused aap arvind kejriwal said they making people sick by air pollution
कैंसर जांच कैंप का उद्घाटन करते दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर वायु प्रदूषण से निपटने में असफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर लगभग नौ साल से काबिज हैं। स्वास्थ्य के अपने तमाम दावों के बावजूद वे अब तक दिल्ली के लोगों को साफ हवा उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। दिल्ली के लोग प्रदूषित वायु में सांस ले रहे हैं जिससे उनमें कैंसर, दमा सहित अनेक बीमारियां हो रही हैं। लेकिन सरकार लोगों को साफ हवा उपलब्ध कराने की कोई सफल कोशिश नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन


भाजपा ने लगाया हेल्थ कैंप
रविवार को कैंसर जांच स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन करते हुए विष्णु मित्तल ने कहा कि लोगों के बीमार होने के बाद इलाज की सुविधा देने से बेहतर है कि उन्हें स्वस्थ वातावरण दिया जाए, साफ हवा-पानी देने से 80 प्रतिशत बीमारियां स्वयं समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में ही यह बात खुलकर सामने आ गई थी कि दिल्ली के अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब यह भी सामने आ रहा है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में लोगों को दी जा रही दवाइयों में भी घोटाला किया जा रहा है। यह लोगों के स्वास्थ्य और उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में दवा घोटाले की जांच की जानी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed