{"_id":"5e29a9cd8ebc3e4ae64c2653","slug":"delhi-assembly-election-2020-amit-shah-attacks-rahul-gandhi-and-aap-in-a-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi election 2020: जेएनयू से लेकर अनुच्छेद 370 तक...अमित शाह का विपक्ष पर हल्लाबोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi election 2020: जेएनयू से लेकर अनुच्छेद 370 तक...अमित शाह का विपक्ष पर हल्लाबोल
Thu, 23 Jan 2020 07:54 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - Amit shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता व गृह मंत्री अमित शाह ने मटियाला में चुनावी रैली कर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक, अनुच्छेद 370 और दिल्ली में हुई हिंसा का जिक्र किया। खासतौर पर उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा, राहुल बाबा एंड कंपनी तैयार थी, उन्होंने तुरंत विरोध किया और कहा कि अनुच्छेद 370 को मत हटाओ, खूनखराबा होगा। ये मोदी सरकार है एक भी गोली नहीं चली और अब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत का हिस्सा है।
क्या-क्या कहा अमित शाह ने
इस रैली के बाद अमित शाह ने उत्तमनगर में रोड शो भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राहुल बाबा एंड कंपनी तैयार थी, उन्होंने तुरंत विरोध किया और कहा कि अनुच्छेद 370 को मत हटाओ, खूनखराबा होगा। ये मोदी सरकार है एक भी गोली नहीं चली और अब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत का हिस्सा है।
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah, in Delhi: Rahul baba and company was ready, they had immediately objected & said that don't abrogate Article 370, there will be bloodshed. This is Modi govt, not a single bullet was fired & now Jammu and Kashmir has completely become a part of India pic.twitter.com/XvXn9FTKov
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 23, 2020
क्या-क्या कहा अमित शाह ने
- कुछ दिन बाद दिल्ली की जनता वोट डालकर दिल्ली की नई सरकार तय करने वाली है। आपका एक वोट ये तय करेगा कि पांच साल के लिए मोदी जी की तरह काम करने वाली सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार चाहिए ये आपको तय करना होगा।
- पांच साल पहले दिल्ली की जनता ने बड़ा भरोसा करके केजरीवाल को वोट दिया था। मैं केजरीवाल को याद कराने आया हूं कि भइया केजरीवाल आपने जो वादे किए थे वो आप तो भूल गए लेकिन वो वादे न दिल्ली की जनता भूली है और न ही भाजपा के कार्यकर्ता भूले हैं।
- जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए। 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी, और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हो।
- आज पूरे भारत में सबसे खराब पानी दिल्ली की जनता को मिल रहा है। यमुना जी को स्वच्छ करने की आप के बूते की बात नहीं है। मोदी जी और योगी जी ने गंगा स्वच्छ करने का काम किया है और यमुना भी हम ही स्वच्छ करेंगे।
- केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को हम अधिकृत कर देंगे। लेकिन हमेशा इस काम में अड़ंगा लगाया। नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली के करीब 1,731 अनिधिकृत कॉलोनियों के लोगों को 5 हजार रुपये में अपने घर का मालिकाना हक देने का काम किया है।
- नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री आवास योजना लाए, ये भी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में नहीं लागू कीं। करीब 112 ऐसी योजनाओं के बीच में केजरीवाल रोड़ा हैं। एक बार ये रोड़ा हटा दो, ये सभी योजनाएं दिल्ली वालों के घर तक पहुंच जाएंगी।
- 2 साल पहले जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगे- भारत के टुकड़े हों एक हजार...मोदी जी ने इनको जेल में डाला तो तुरंत केजरीवाल और राहुल एंड कंपनी वहां पहुंच गई और कहने लगे कि ये उनको वाणी स्वतंत्रता का अधिकार है।
इस रैली के बाद अमित शाह ने उत्तमनगर में रोड शो भी किया।
Delhi: Union Home Minister Amit Shah holds a roadshow in Uttam Nagar as a part of the campaign for #DelhiElections2020. BJP has fielded Krishan Gahlot as the party's candidate from Uttam Nagar assembly constituency. pic.twitter.com/hqC2mauK3L
— ANI (@ANI) January 23, 2020