फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi AQI Today: Air Pollution Worsens In Delhi-NCR on Diwali Night Know Mumbai Chennai Bangalore

AQI: दिवाली की आतिशबाजी के बाद दिल्ली के मुकाबले कैसा है मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता में प्रदूषण, जानें

Tue, 25 Oct 2022 10:15 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 25 Oct 2022 10:15 AM IST
सार

दिल्ली के अलावा देश के बाकी मेट्रो शहरों की बात की जाए तो हालात कुछ खास अच्छे नहीं दिखते। अमर उजाला आपको बता रहा है कि मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता पर क्या प्रभाव पड़ा है...

विज्ञापन
Delhi AQI Today: Air Pollution Worsens In Delhi-NCR on Diwali Night Know Mumbai Chennai Bangalore
चेन्नई-मुंबई में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में दिवाली की रात जमकर आतिशबाजी हुई है। यहां तक कि पटाखों पर बैन लगे होने के बावजूद राजधानी दिल्ली तक में लोगों ने खूब पटाखे छुड़ाए। इसका असर यह हुआ है कि देश में मंगलवार की सुबह हवा की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हुई है। दिल्ली में तो प्रदूषण जहरीले स्तर पर पहुंच गया। उधर देश के कुछ अन्य मेट्रो शहरों में भी सर्दी और पटाखों की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर हवा की गुणवत्ता पर निगरानी रखने वाली सरकारी वेबसाइट की ओर से दिए गए आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो दिवाली के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स में सबसे बुरा हाल दिल्ली और आसपास के क्षेत्र का रहा। देश की राजधानी में अधिकतर जगहों पर एक्यूआई 301-400 के बीच बना रहा, जो कि प्रदूषण के खऱाब स्तर को दर्शाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस प्रदूषण में ज्यादा देर निकलने से सांस की बीमारियां हो सकती हैं। एक्यूआई के 401 से ऊपर जाते ही हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर पर पहुंच जाती है। इससे स्वस्थ लोगों पर तो सांस की बीमारी का खतरा होता है, साथ ही पहले से बीमार लोगों के लिए यह गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। 
विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली के अलावा देश के बाकी मेट्रो शहरों की बात की जाए तो हालात कुछ खास अच्छे नहीं दिखते। अमर उजाला आपको बता रहा है कि मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता पर क्या प्रभाव पड़ा है...
विज्ञापन
विज्ञापन

1. मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण में इजाफा हुआ है। यहां हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर है। खासकर पटाखों की वजह से यहां प्रदूषकों में जनवरी के बाद से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार सुबह यहां अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई 200 के ऊपर बना था, जो कि खराब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। हालांकि, दिल्ली के मुकाबले यह स्थिति बेहतर है। कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई 200 के नीचे भी देखा गया।

2. बेंगलुरु
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिवाली के बाद भी वायु गुणवत्ता स्थिर या संतोषजनक की कैटेगरी में बनी रही। कुछ एक जगहों पर पटाखे छुड़ाए जाने की वजह से हवा खराब होने की रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। हालांकि, यहां स्थिति अन्य मेट्रो शहरों से ज्यादा ठीक रही। 

3. चेन्नई
तमिलनाडु की राजधानी में एक्यूआई दिवाली के बाद काफी ज्यादा दर्ज हुआ है। यहां कई इलाकों में धुंध भी देखी गई। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, चेन्नई में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। अलंदुर बस डिपो से लेकर रोयापुरम तक एक्यूआई 200-250 के बीच दर्ज हुआ। कुछ अन्य क्षेत्रों में यह 200 से नीचे भी रहा। 

4. कोलकाता
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दिवाली के जश्न पर सितरंग चक्रवात का डर ज्यादा भारी रहा। यहां छिटपुट आतिशबाजी के बावजूद तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण नहीं ठहरा। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 30 से 60 के बीच दर्ज किया गया, जो कि वायु गुणवत्ता की अच्छी श्रेणी को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed