{"_id":"6221e918e311ca1e5f0a9257","slug":"defexpo-2022-postponed-as-participants-experiencing-logistics-problems-mod","type":"story","status":"publish","title_hn":"DefExpo-2022: एशिया का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो 2022 स्थगित, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DefExpo-2022: एशिया का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो 2022 स्थगित, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह
Fri, 04 Mar 2022 03:55 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 04 Mar 2022 03:55 PM IST
सार
रक्षा मंत्रालय ने 22 फरवरी को कहा था कि 63 देशों के 121 विदेशी प्रतिभागियों सहित कुल 973 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लेना है।
विज्ञापन
Defence Expo (file photo)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के गांधीनगर में होने वाले एशिया के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो 2022 (DefExpo-2022) को स्थगित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि 10 से 14 मार्च तक होने वाले इस एक्स्पो को लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण स्थगित किया गया है। मंत्रालय ने 22 फरवरी को कहा था कि 63 देशों के 121 विदेशी प्रतिभागियों सहित कुल 973 प्रतिभागियों ने भूमि, नौसेना और गृह सुरक्षा प्रणालियों पर एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी के लिए पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
गांधीनगर में होना था आयोजित
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा कि प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण 10 से 14 मार्च तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो-2022 को स्थगित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि नई तारीखों के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। इस साल का डेफएक्सपो प्रतिष्ठित द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी का 12वां संस्करण था।
विज्ञापन