फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Defense sector public company assigned eighth aircraft carrier to Indian Navy

रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी ने नौसेना को सौंपा आठवां विमान वाहक पोत

Sat, 02 Jan 2021 02:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 02 Jan 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Defense sector public company assigned eighth aircraft carrier to Indian Navy
aircraft - फोटो : twitter

रक्षा क्षेत्र से जुड़ी सार्वजनिक कंपनी जीआरएसई ने नौसेना को आठवां विमान वाहक पोत सौंप दिया। इससे देश की सेना को बल मिलेगा। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सेवानिवृत्त रियर एडमिरल वीके सक्सेना ने कहा कि इस पोत को अंडमान निकोबार के द्वीप के रणनीतिक ठिकाने पर तैनात किया जाएगा, जो कि दक्षिण चीन सागर की ओर जाने वाले विभिन्न समुद्री मार्गों के पास है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पोत को इस तरह से डिजाइन किया गया है, ताकि बेहद कठिन समुद्री इलाके में भी इस पर विमानों की लैंडिंग हो सके। सक्सेना ने कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की चुनौतियों के बावजूद कोलकाता स्थित कंपनी गार्डेन रिसर्च शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने नौसेना को अंतिम और आठवां पोत सफलतापूर्वक सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


यह लैंडिंग क्राफ्ट युटिलिटी पोत अत्याधुनिक तकनीक से लैस है और कंपनी ने इसे 90 फीसदी स्वदेशी पार्ट से तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जवानों के अलावा, प्रत्येक पोत में मुख्य युद्धक टैंक, निजी और सैन्य वाहनों को समाहित किया जा सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed