राजनाथ पहुंचे अरुणाचल प्रदेश के तवांग, कहा- आप लोग हमारी कूटनीतिक संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही तवांग युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग सामान्य नागरिक नहीं हैं, वे हमारी कूटनीतिक संपत्ति हैं। उन्होंने कहा मुझे अभी भी याद है जब AN32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, स्थानीय लोगों की मदद से ही हमें दुर्घटनास्थल के बारे में जानकारी मिली।
Defence Minister Rajnath Singh in Tawang: People living in border areas are not ordinary citizens but they are our strategic assets. I still remember when #AN32 aircraft had crashed, it is with the help of locals that we got information about the crash site. #ArunachalPradesh pic.twitter.com/SErxNRLk7X
— ANI (@ANI) November 14, 2019विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने तवांग में 11 वें मैत्री दिवस समारोह संबोधन में कहा सरकार उत्तर पूर्व में औद्योगिक कॉरिडोर स्थापित करने की योजना बना रही है जो क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के कई अवसर मिलेंगे।
रक्षा मंत्री ने कहा, अरुणाचल कॉरिडोर भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक भूमि पुल के रूप में कार्य करेगा जो रोजगार के अवसर साथ पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चहुंमुखी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उत्तर पूर्व क्षेत्र के विकास पर सरकार के विशेष कार्य को रेखांकित किया। सिंह ने कहा नए भारत की मार्ग नए पूर्वोत्तर भारत से होकर गुजरता है।