फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Minister Rajnath Singh launched life insurance scheme for ten thousand workers

राजनाथ सिंह ने 10 हजार कर्मियों के लिए जीवन बीमा योजना को किया लांच, हर कर्मी को 5 लाख का कवर

Wed, 26 Aug 2020 04:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 Aug 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh launched life insurance scheme for ten thousand workers
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक वेबिनार के जरिये देशभर के छावनी क्षेत्र में तैनात करीब 10 हजार कर्मियों के लिए जीवन बीमा योजना की शुरुआत की। इसके तहत हर कर्मी को पांच लाख रुपये का बीमा होगा।

विज्ञापन


भारतीय जीवन बीमा निगम के तहत ‘छावनी कोविड: योद्धा संरक्षण योजना’ नाम से समूह जीवन बीमा योजना शुरू की गई है। इस दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और सभी 62 छावनी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



राजनाथ ने इस दौरान कहा कि छावनी क्षेत्रों में आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, नई जीवन बीमा योजना से सभी 62 छावनियों के दस हजार से अधिक कर्मी लाभान्वित होंगे। किसी अनहोनी की स्थिति में इन कर्मियों के परिजनों को पांच लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना से डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी और स्वच्छता कर्मचारियों समेत सभी स्थायी और संविदा कर्मचारियों को लाभ होगा। इस  दौरान राजनाथ ने कहा, यह वेबिनार सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ छावनी छेत्र के करीब 21 लाख लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्मार्ट सिटीज मिशन, मिडडे मील जैसी योजनाएं छावनी क्षेत्रों में सुधारी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed