फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Minister Rajnath Singh attacked the Shiv Sena and the Congress over the issue of border dispute with China.

चीन से सीमा विवाद पर बोले राजनाथ, न चोट पहुंचाते हैं और न बर्दाश्त करेंगे

Tue, 09 Jun 2020 03:19 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 09 Jun 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh attacked the Shiv Sena and the Congress over the issue of border dispute with China.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सीमा को लेकर सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर चीन के साथ भारत की बातचीत जारी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, छह जून को सैन्य स्तर पर वार्ता हुई है। हम किसी भी देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को न चोट पहुंचाते हैं और न ही हम चोट बर्दाश्त करेंगे। कांग्रेस के कई नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भारत-चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा।

विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र जनसंवाद रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि चीन से बातचीत सकारात्मक रही और यह जारी रहेगी। हम जल्द से जल्द सीमा विवाद के मसले को सुलझा लेंगे। मैं देश की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में हैं। देश के स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा।
विज्ञापन


शिवसेना पर निशाना, सत्ता की हवस में भाजपा को दिया धोखा

राजनाथ सिंह, कोरोना महामारी के बहाने शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। साथ ही उन्होंने गठबंधन तोड़ने को लेकर शिवसेना को खास तौर पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से महाराष्ट्र के हालात देखें तो लगता है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। महाराष्ट्र में सरकार नहीं सर्कस हो रहा है। उन्होंने कहा, जब चुनाव लड़ना हुआ तो भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हुआ। लेकिन गठबंधन के बाद सत्ता की हवस में भाजपा को धोखा दिया गया। मैं भाजपा के चरित्र को स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम धोखा खा सकते हैं, लेकिन धोखा कभी दे नहीं सकते हैं। यह भाजपा का चरित्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के तंज पर गालिब का शेर अलग अंदाज में कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तंज पर राजनाथ ने पलटवार करते हुए कहा, मिर्जा गालिब का ही शेर थोड़ा अलग अंदाज में है। ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै।


सोनू सूद का किया समर्थन, शिवसेना पर साधा निशाना

राजनाथ सिंह ने अभिनेता सोनू सूद की तारीफ करते हुए कहा, मैंने टीवी पर देखा कि अभिनेता सोनू सूद इस संकट में फंसे श्रमिकों की मदद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सोनू सूद की आलोचना करने वाली शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि संकट में फंसे श्रमिकों की मदद करने वाले इंसान की कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed