फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Ministry business dealings with Pilatus Aircraft Ltd suspended for one year over probe

रक्षा मंत्रालय ने पिलेट्स एयरक्राफ्ट लिमिटेड के साथ रद्द किया व्यापार सौदा

Tue, 16 Jul 2019 08:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Jul 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Defence Ministry business dealings with Pilatus Aircraft Ltd suspended for one year over probe
पिलेट्स एयरक्राफ्ट लिमिटेड का विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Pilatus.aircraft.com

रक्षा मंत्रालय ने स्विस कंपनी पिलेट्स एयरक्राफ्ट लिमिटेड को करीब एक साल के लिए बैन कर दिया है। यह कंपनी भारतीय वायुसेना को वर्तमान में बल्क (थोक) में ट्रेनर विमान की आपूर्ति करती है। मंत्रालय ने कहा कि आदेश जारी होने की तारीख से एक साल तक या अगला आदेश आने तक व्यापार सौदे को निलंबित कर दिया है। ऐसा प्री-कॉन्ट्रैक्ट इंटिग्रिटी पैक्ट का उल्लंघन और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, दिल्ली पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग द्वारा कंपनी के भ्रष्ट आचरण और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से किया गया है।

विज्ञापन

 

कंपनी के खिलाफ सीबीआई 2012 में 2,800 करोड़ रुपये के सौदे को हासिल करने के लिए भ्रष्ट आचरण का इस्तेमाल करने की वजह से जांच कर रही है। प्रतिबंध के बाद कंपनी किसी भी तरह के व्यापार सौदे को नहीं कर पाएगी। इसका मतलब है कि वायुसेना को अपने मौजूदा बेसिक ट्रेनर विमानों के पुर्जों और हिस्सों के लिए वैकल्पिक स्रोतों को ढूंढना होगा। इन विमानों पर पायलटों को शुरुआती प्रशिक्षण दिया जाता है। वायुसेना पिलेट्स पीसी 7 एमके 1 के 75 विमानों को संचालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी के स्वामित्व वाली एक कंपनी के साथ सभी व्यापारिक सौदे पर अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। भंडारी से भारतीय जांच एजेंसियां कई मामलों में पूछताछ कर रही है। जिसमें पिलेट्स को एक सौदा दिलाने में मदद करना भी शामिल है। भंडारी कांग्रेस नेताओं का करीबी है और माना जाता है कि उसके रॉबर्ट वाड्रा के साथा व्यापारिक संबंध हैं। वह अपने निवास और कार्यालयों में छापे के बाद भारत से भागने में कामयाब रहा और वर्तमान में लंदन में रह रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed