फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister to set up new agencies to bolster security infra

रक्षा मंत्रालय जल्द ही स्पेशल ऑपरेशन डिवीजन करेगा गठित

Wed, 12 Jul 2017 03:48 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Jul 2017 03:48 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister to set up new agencies to bolster security infra
फाइल फोटो

भारत के बाहरी सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के प्रयासों के बीच रक्षा मंत्रालय जल्द ही स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन और अलग से रक्षा साइबर एवं स्पेस एजेंसियों का गठन करेगा। रक्षा सचिव संजय मित्रा ने शीर्ष सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में यह बात कही। ये एजेंसियां सेना, वायुसेना और नौसेना के त्रिकोणीय सेवा ढांचे के तहत आएंगी।

विज्ञापन


रक्षा नीति निर्धारकों की दो दिन तक चली वार्षिक एकीकृत कमांडर्स कांफ्रेंस मंगलवार को समाप्त हो गई। इस दौरान नई एजेंसियों की स्थापना और ओवरआल सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कांफ्रेंस के दौरान रक्षा सचिव ने कहा कि रक्षा साइबर एवं स्पेस एजेंसियां और स्पेशल ऑपरेशन डिवीजन जल्द ही हकीकत बन जाएगा।
विज्ञापन


कांफ्रेंस के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने ऑपरेशनल योजनाओं को मिलकर अमल में लाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कोई भी नया ढांचा तैयार करने के दौरान दृढ़ लागत लाभ विश्लेषण सुनिश्चित करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करने की बात कही। एडमिरल लांबा सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों की चीफ्स ऑफ स्टॉफ कमेटी (सीओएससी) के चेयरमैन भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री अरुण जेटली, एनएसए अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडर शामिल हुए। सभी ने क्षेत्रीय शक्ति का प्रदर्शन एवं देश के सामने खड़ी सुरक्षा चुनौतियों का जायजा लिया। मंत्रालय के मुताबिक, कांफ्रेंस के दौरान सभी संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।

इनमें सुरक्षा बलों के बीच ऑपरेशनल तालमेल को बढ़ाना और सैन्यकर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को विस्तार देना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed