फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh VLF Station Vikarabad foundation Stone ceremony advanced technology Hindi news

VLF Station Vikarabad: तेलंगाना में रक्षा मंत्री राजनाथ ने रखी आधारशिला; अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने पर जोर

Tue, 15 Oct 2024 04:25 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकाराबाद (तेलंगाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकाराबाद (तेलंगाना) Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:25 PM IST
सार

तेलंगाना दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विकाराबाद में वीएलएफ स्टेशन की आधारशिला रखी। उन्होंने अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इस केंद्र की शुरुआत के बाद सुरक्षाबलों को संवाद के लिए और सुदृढ़ संरचना मिलेगी।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh VLF Station Vikarabad foundation Stone ceremony advanced technology Hindi news
तेलंगाना के विकाराबाद में कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के विकाराबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीएलएफ स्टेशन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि बदलते परिदृश्य और तकनीक के मोर्चे पर आए दिन मिल रही चुनौतियों को देखते हुए नौसेना समेत तमाम सुरक्षाबलों को अत्याधुनिक संचार तकनीक से लैस किया जाना समय की मांग है। रक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में देश की जनता के साथ-साथ सभी लोगों ने तकनीक की अहमियत का एहसास किया।

विज्ञापन


संचार में उन्नत तकनीक की भूमिका बढ़ी
विकाराबाद में वीएलएफ स्टेशन के शिलान्यास समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पहले जो चीजें सिर्फ कल्पना का हिस्सा लगती थीं, वो अब हकीकत बन गई हैं। यह संचार के कारण ही संभव हो पाया है... संचार के इतिहास में, अभी जो प्रगति हुई है वो बहुत ज्यादा है। संचार में उन्नत तकनीक की भूमिका अब काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन

देश की सैन्य क्षमताओं को विस्तार मिलेगा
वेरी लो फ्रीक्वेंसी (VLF) स्टेशन के शिलान्यास के मौके पर रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के विशेष योगदान को रेखांकित करते हुए उनकी सराहना भी की। उन्होंने विकास कार्यों का समर्थन करने के लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया और कहा कि विकाराबाद में बन रहे इस केंद्र के पूरी तरह चालू हो जाने के बाद हमारी सैन्य क्षमताओं को विस्तार मिलेगा। इससे सशस्त्र बलों को भी काफी मजबूती मिलेगी। 

प्रभावी संचार के दृष्टिकोण से वीएलएफ विकाराबाद जैसे केंद्र की अहमियत बढ़ी
रक्षा मंत्री ने कहा कि नौसेना के लिए वीएलएफ स्टेशन कई तरह से फायदेमंद साबित होगा। रणनीतिक अहमियत के कारण यह सैन्य केंद्र राष्ट्रीय महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों के अलावा असाधारण हालात में भी किसी भी सैन्य कमांड सेंटर का समुचित क्रियान्वयन अहम है। उससे जुड़े सभी लोगों के बीच सूचना बिना किसी रुकावट के पहुंचनी चाहिए, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। ऐसे में संचार के दृष्टिकोण से वीएलएफ विकाराबाद जैसे केंद्र की अहमियत बढ़ जाती है।



डॉ. कलाम के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा
राजनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, भारत के रक्षा क्षेत्र में डॉ. कलाम के योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने न केवल भारत को नई सैन्य तकनीक प्रदान की, बल्कि वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की एक पीढ़ी को भी प्रेरित किया।

3200करोड़ रुपये में तैयार हुआ रडार स्टेशन
नौसेना के बेहद कम फ्रिक्वेंसी (वीएलएफ) वाले रडार स्टेशन का निर्माण 3,200 करोड़ रुपये की लागत से 2,900 एकड़ क्षेत्र में हुआ है। यह भारतीय नौसेना की परिचालन तत्परता को मजबूत करेगा और चुनौतीपूर्ण समुद्री वातावरण में प्रभावी कमान तथा नियंत्रण क्षमताओं को सुनिश्चित करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed