फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh visited forward areas in Dibang valley interacted with the troops deployed

अरुणाचल-असम में रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह दिबांग घाटी पहुंचे, सेना के जवानों ने गाया 'वंदे मातरम्...'

Thu, 29 Sep 2022 07:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 Sep 2022 07:48 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता था तो लोग भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं सुनते थे लेकिन आज भारत यदि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है..यह भारत की हैसियत बन गई है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh visited forward areas in Dibang valley interacted with the troops deployed
Rajnath Singh - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिबांग घाटी पहुंचे। उन्होंने वहां सेना के जवानों से बातचीत की। यहां जवानों ने देशभक्ति से भरा हुआ गाना 'वंदे मातरम...' गाया। रक्षा मंत्री भी उनके साथ से नजर आए। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजपुर में सोलमारा सैन्य स्टेशन पर सेना के जवानों से बातचीत की।

विज्ञापन

 



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही यह बात
असम के तेजपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता था तो लोग भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं सुनते थे लेकिन आज भारत यदि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है..यह भारत की हैसियत बन गई है। जो भारत आज से 10-14 वर्ष पहले दुनिया के 12 आर्थिक दृष्टि  से ताकतवर देशों में आता था आज वो भारत दुनिया के 5 आर्थिक दृष्टि से ताकतवर देशों में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना प्रमुख ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से बात की। इस दौरान  समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। एडमिरल कुमार ने लगभग 10 महीने पहले नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला था। भारतीय नौसेना की ओर से बताया गया कि एडमिरल कुमार ने रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के उप प्रमुख वाइस एडमिरल डेविड जॉन्सटन, रक्षा मंत्री ग्रेग मोरीयार्टी और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के प्रमुख एयर मार्शल रॉबर्ट चिपमन तथा अन्य से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed