फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh To Begin 5-Day Visit To Mongolia and Japan Today

Rajnath Singh: आज से पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर जाएंगे रक्षामंत्री, जापानी समकक्ष के साथ ‘2+2’ वार्ता करेंगे

Mon, 05 Sep 2022 01:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 05 Sep 2022 01:28 AM IST
सार

राजनाथ सिंह पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर होंगे, जबकि आठ और नौ सितंबर को उनका जापान दौरा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में भारत और जापान के बीच आठ सितंबर को वार्ता होगी।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh To Begin 5-Day Visit To Mongolia and Japan Today
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। वह मंगोलिया और जापान की यात्रा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है। जापान में राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद करेंगे।

विज्ञापन

 
राजनाथ सिंह पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर होंगे, जबकि आठ और नौ सितंबर को उनका जापान दौरा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में भारत और जापान के बीच आठ सितंबर को वार्ता होगी। यह संवाद जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आने के पांच महीने बाद हो रहा है। 'टू प्लस टू’ संवाद के दौरान द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श के साथ-साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


जापान के साथ 2019 में हुई थी 'टू प्लस टू' की शुरुआत
भारत और जापान के बीच ‘टू प्लस टू’ प्रारूप के संवाद की शुरुआत वर्ष 2019 में दोनों देशों के सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने तथा विशेष रणनीति एवं वैश्विक साझेदारी को गहरा करने के लिए की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed