फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh spoke to opposition leaders Mamata Banerjee, Mallikarjun Kharge & Akhilesh Yadav to know their views on candidates for Presidential poll

Presidential Poll: राजनाथ सिंह ने किया ममता समेत इन नेताओं को फोन, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर सहमति बनाने को लेकर हुई चर्चा

Thu, 16 Jun 2022 12:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Jun 2022 12:02 AM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बुध्एवार को 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया। सूत्रों के मुताबिक, आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा गजट अधिसूचना के बाद 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। दाखिल किए गए 11 नामांकनों में से एक नामांकन अधूरे दस्तावेजों के कारण खारिज हुआ।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh spoke to opposition leaders Mamata Banerjee, Mallikarjun Kharge & Akhilesh Yadav to know their views on candidates for Presidential poll
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए भाजपा ने बुधवार को विपक्षी नेताओं से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से बात की। उन्होंने राकांपा प्रमुख शरद पवार और बसपा प्रमुख मायावती से भी बात की।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार से की बात 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव पर आम सहमति बनाने के लिए जनता दल-यूनाइटेड के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात की। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री जो लोकसभा में भाजपा के उपनेता भी हैं, ने बुधवार सुबह नीतीश कुमार से आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए बात की।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार को बताया गया कि सर्वसम्मति से उम्मीदवार खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि कुमार ने आश्वासन दिया है कि उनकी पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा प्रस्तावित उम्मीदवारी का समर्थन करेगी। राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा पिछले महीने तब शुरू हुई थी जब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार का दौरा किया था और नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान नीतीश कुमार ने अपने उम्मीदवार होने की अटकलों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में नहीं हैं। गौरतलब है कि बिहार में पिछला विधानसभा चुनाव भाजपा और जदयू ने मिलकर लड़ा था।

नीतीश कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजू जनता दल के नवीन पटनायक और वाईएसआरसी नेतृत्व से बात कर चुके हैं। इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार पर सहमति बनाने को लेकर चर्चा हुई।

इससे पहले भाजपा ने रविवार को राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी के मद्देनहर राजनाथ सिंह ने खड़गे, बनर्जी और यादव सहित कुछ अन्य दलों के नेताओं से भी फोन पर बात की।

राजनाथ सिंह से विपक्ष के नेताओं से बात ऐसे वक्त पर की है, जब विपक्ष की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए दिल्ली में ममता बनर्जी ने एक अहम बैठक बुलाई थी। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी नेताओं ने राजनाथ सिंह से भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम जानना चाहा।

इससे पहले ममता बनर्जी की ओर से बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में बुधवार को कई दलों के नेताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को संयुक्त विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने एक बार फिर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

सूत्रों के मुताबिक पवार द्वारा प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद विपक्ष के संभावित उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी के नाम भी सामने आएं। दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा। मतगणना 21 जुलाई को होगी।

भाजपा को मिली राहत
इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेशनल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, नगा पीपुल्स फ्रंट, आजसू और निर्दलीय के नेताओं से बात की। वहीं, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए राजधानी दिल्ली में हुई विपक्ष की बैठक में बीजू जनता दल (बीजद), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और आम आदमी पार्टी (आप) जैसे प्रमुख क्षेत्रीय दलों की अनुपस्थिति से भाजपा ने राहत की सांस ली है।


राष्ट्रपति चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी
वहीं, राष्ट्रपति चुनाव के लिए बुध्एवार को 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया। सूत्रों के मुताबिक, आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा गजट अधिसूचना के बाद 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। दाखिल किए गए 11 नामांकनों में से एक नामांकन अधूरे दस्तावेजों के कारण खारिज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed