{"_id":"66bc615b482c5fc0a10d4a02","slug":"defence-minister-rajnath-singh-important-meeting-on-security-in-j-k-nsa-army-chief-present-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जम्मू-कश्मीर में आंतकी खतरों को लेकर सरकार अलर्ट, राजनाथ ने NSA-सेना प्रमुख की मौजूदगी में बुलाई बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
J&K: जम्मू-कश्मीर में आंतकी खतरों को लेकर सरकार अलर्ट, राजनाथ ने NSA-सेना प्रमुख की मौजूदगी में बुलाई बैठक
Wed, 14 Aug 2024 01:18 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:18 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस के चलते और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लगातार आंतकी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विषय में चर्चा करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।
विज्ञापन
यह लोग हुए बैठक में शामिल
अधिकारियों के अनुसार, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सैन्य अभियानों के महानिदेशक-लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और सुरक्षा संबंधी एजेंसियों के प्रमुख बैठक में मौजूद हैं। यह बैठक साउथ ब्लॉक में हो रही है।
विज्ञापन
हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल
कल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है। इसलिए सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
हाल ही में दो जवान हुए थे शहीद
इससे पहले 10 अगस्त को अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान कम से कम दो सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई थी। अनंतनाग के कोकेरनाग के जनरल एरिया में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस दौरान हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा ने अनंतनाग में ड्यूटी करते हुए अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने मुठभेड़ के दौरान अपनी जान गंवा दी। हाल के महीनों में जम्मू में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, जिसमें कठुआ में सेना के काफिले पर हमला और डोडा और उधमपुर में झड़पें शामिल हैं।