{"_id":"5ad8d6ec4f1c1b9d098b55f1","slug":"defence-minister-nirmala-sitharaman-visited-chabua-air-force-station-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री ने लिया गगनशक्ति का जायजा, अरुणाचल में एडवांस लैंडिग ग्राउंड का भी किया उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रक्षामंत्री ने लिया गगनशक्ति का जायजा, अरुणाचल में एडवांस लैंडिग ग्राउंड का भी किया उद्घाटन
ब्यूरो, अमर उजाला, डिब्रूगढ़
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को यहां चबुआ वायुसेना केंद्र में वायुसेना के अभ्यास गगनशक्ति का जायजा लिया। रक्षा मंत्री ने वायुसेना अध्यक्ष व दूसरे शीर्ष अधिकारियों के साथ जमीनी फायरिंग और बम फेंकने का अभ्यास देखने के लिए लोअर सुबनसिरी के डोलुंगमुख का भी दौरा किया। इसके बाद मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में एडवांस लैंडिग ग्राउंड का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि गगनशक्ति वायुसेना का सबसे बड़ा अभ्यास है। इस दौरान वायु सेना के जवानों ने अपने पराक्रम व युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में वायुसेना के 1100 से ज्यादा विभिन्न किस्म के हेलीकॉप्टरों के अलावा तीन सौ अधिकारी व 1500 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
इस अभ्यास का पहला चरण 10 अप्रैल को शुरू हुआ था। फिलहाल इसका दूसरा चरण जारी है जो 23 अप्रैल तक चलेगा।