{"_id":"572d62b84f1c1b44265cd89f","slug":"defence-minister-manohar-parrikar-give-statement-in-parliament-of-agustawestland-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता घोटाला: वायुसेना मुख्यालय में लगी आग के चलते सबूत नष्ट होने की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगस्ता घोटाला: वायुसेना मुख्यालय में लगी आग के चलते सबूत नष्ट होने की आशंका
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 12:19 PM IST
सार
- नष्ट हो गई थी कई फाइलें
- 3 जुलाई 2014 को लगी थी आग
- रक्षामंत्री ने वायुसेना मुख्यालय में संदिग्ध आग लगने की जांच सीबीआई से कराने की बात कही
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घूसकांड के सबूत को नष्ट करने के पीछे साजिश की आशंका जताई है। शुक्रवार को परिकर ने कहा कि वह सीबीआई से तीन जुलाई 2014 को वायुसेना मुख्यालय में ‘संदिग्ध आग लगने’ से सबूत नष्ट होने की जांच करने को कहेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा में उन्होंने कहा कि अगर किसी ने निहित स्वार्थ के लिए जानबूझ कर आग लगाई थी, तो वह इसमें विफल रहा, क्योंकि एक अधिकारी ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के दस्तावेजों को दराज में बंद करके रखा था। लिहाजा तीन फाइलें सुरक्षित बच गई थी और ये फाइलें अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे से संबंधित हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए परिकर ने कहा कि तीन जुलाई 2014 को वायुसेना के मुख्यालय में उस जगह संदिग्ध आग लगी थी, जहां पर सभी रिकॉर्ड और फाइलें रखी थीं। इस संदिग्ध आग में फाइलें नष्ट हो गई थीं।
विज्ञापन
लिहाज वह सीबीआई से संदिग्ध आग लगने की जांच करने को कहने जा रहे हैं। इससे पहले सीबीआई मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी से पूछताछ कर चुकी है। मामले में जांच एजेंसी ने त्यागी समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।