फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister answered the questions of AK Antony

राफेल डील पर कांग्रेस के आरोपों का रक्षा मंत्री ने दिया जवाब

Tue, 18 Sep 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Sep 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister answered the questions of AK Antony
Nirmala Sitaraman
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पिछली यूपीए सरकार के समय के करार में तय कीमत की तुलना में नौ फीसदी कम कीमत पर राफेल विमान हासिल कर रही है।यहां पत्रकारों से बातचीत में सीतारमण ने यह भी कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ‘‘अच्छा मुकाबला’’ होगा और भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। 
विज्ञापन


राफेल करार के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमने जवाब दिया है कि आपके आधार मूल्य और हमें मिल रहे आधार मूल्य की जब कुल मिलाकर तुलना करेंगे तो हमारा नौ फीसदी सस्ता है।’’ 
विज्ञापन


इससे पहले, पूर्व रक्षा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के.एंटनी ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उसकी ओर से खरीदा जा रहा विमान वाकई सस्ता है तो उसने 126 से ज्यादा विमान क्यों नहीं खरीदे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटनी ने कहा कि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हाल में दावा किया था कि नए समझौते में विमान की कीमत यूपीए सरकार के समय के समझौते में तय कीमत से नौ फीसदी सस्ती है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह 20 फीसदी सस्ती है जबकि भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह 40 फीसदी सस्ती है, तो ‘‘अगर यह इतनी ही सस्ती है तो उन्होंने 126 से ज्यादा विमान क्यों नहीं खरीदे?’’ 


पिछली यूपीए सरकार ने 126 मीडियम मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) खरीदने के लिए फ्रांसीसी कंपनी ‘दसाल्ट एविएशन’ से 2012 में बातचीत शुरू की थी।

कंपनी को 18 ऐसे राफेल विमानों की आपूर्ति करनी थी जो उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार हों, जबकि उसे 108 ऐसे राफेल विमानों की आपूर्ति करनी थी जिसे कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ मिलकर भारत में बनाती। बहरहाल, यह करार यूपीए सरकार के दौरान अंतिम रूप नहीं ले सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed