फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence exports grew by 334 per cent in last five years Govt

Defence Export: सरकार का दावा- पांच वर्षों में 334 फीसदी बढ़ा रक्षा निर्यात, स्वदेशीकरण एवं उत्पादन में वृद्धि

Sun, 25 Sep 2022 08:07 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 08:07 PM IST
सार

सरकार ने कहा है कि दूसरे सबसे बड़े सशस्त्र बल वाले भारत का रक्षा क्षेत्र क्रांति के कगार पर है। बीते पांच वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात 334 फीसदी बढ़ गया है। साझा प्रयासों के बल पर भारत अब 75 से ज्यादा देशों को निर्यात कर रहा है।

विज्ञापन
Defence exports grew by 334 per cent in last five years Govt
गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो-2022 (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने रविवार को दावा किया है कि बीते पांच वर्षों में रक्षा निर्यात 334 फीसदी बढ़ गया है। साझा प्रयासों के बल पर देश अब 75 से ज्यादा देशों को रक्षा निर्यात कर रहा है।

विज्ञापन


दरअसल पत्र सूचना कार्यालय यानि पीआईबी ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि दूसरे सबसे बड़े सशस्त्र बल वाले भारत का रक्षा क्षेत्र क्रांति के कगार पर है। बीते पांच वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात 334 फीसदी बढ़ गया है। साझा प्रयासों के बल पर भारत अब 75 से ज्यादा देशों को निर्यात कर रहा है। 
विज्ञापन


ट्वीट में एक पोस्टर भी साझा किया गया है जिसमें कुछ आंकड़े बताए गए हैं। इसमें दिखाया गया है कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण एवं उत्पादन में कितनी वृद्धि हुई है। इस में यह भी बताया गया है कि भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को सेवा में उतारा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रक्षा सचिव अजय कुमार ने गुरुवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा था कि रक्षा क्षेत्र में समग्र रूप से मेक-इन इंडिया पहल को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, अमृत काल की कल्पना देश को रक्षा उत्पादन के मामले में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच देशों में देखने की है। 


रक्षा सचिव ने कहा था कि बीते 75 वर्षों में भारत दुनिया में रक्षा उत्पादों के सबसे बड़े आयातकों में से एक रहा है और सरकार इस स्थिति को बदलना चाहती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed